RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे: नरेंद्र मोदी

RKTV NEWS/नई दिल्ली 17 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं।
यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।
प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!

Related posts

भारतीय नौसेना आईएनएएस 335 (ओएसपीआरईवाईएस) को कमीशन करेगी।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 9 एवं मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 2 लाभुक को 01 लाख की फिक्स डिपोजिट प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया।

rktvnews

डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय,आरा स्तिथ प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्जवलित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 जनवरी 24

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 11 अक्तूबर को बिहार के सीताब दियारा में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित।

rktvnews

Leave a Comment