RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त शेखर जमुआर ने “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के सफल क्रियान्वयन के लिए रंका अनुमंडल कार्यालय का दौरा किया।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)12 अगस्त।गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के सफल क्रियान्वयन के लिए रंका अनुमंडल कार्यालय का दौरा किया। कार्यालय में सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने मंईयां सम्मान योजना का लाभ लाभुकों को देने की गति में तेजी लाने का निदेश दिया। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप फार्म प्राप्त करने और उसका ऑनलाइन इंट्री सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि 21-50 वर्ष की सभी माताओं/बहनों को मंईयां सम्मान योजना का लाभ ससमय मिल सके, इसके लिए सभी मिलकर कार्य करें। किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आने पर जिला स्तर पर संबंधित पदाधिकारी से संपर्क स्थापित करते हुए इसका त्वरित निदान करें और हुए इस योजना से अधिक- से-अधिक लाभुकों को लाभान्वित करें।
उपायुक्त ने सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निदेश दिये।
इधर, उपायुक्त ने रंका प्रखंड कार्यालय के सभागार में जन वितरण प्रणाली के सभी दुकानदारों के साथ बैठक कर राशन वितरण की स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने सभी राशन विक्रेताओं को प्रत्येक माह के 15-16 एवं 25-26 तारीख को चावल दिवस के उपलक्षय पर अनिवार्य रूप से खाद्यान वितरण करने तथा डाकिया योजना के तहत आदिम जनजाति परिवारों को ससमय खाद्यान्न वितरित करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से राशन वितरण से संबंधित विभिन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को समस्या समाधान का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि राशन कार्डधारियों को किसी भी कीमत पर समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन और कन्या-भोज की सनातन परंपरा का किया पालन।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया

rktvnews

भोजपुर:भाजपा ओबसी मोर्चा ने एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के समर्थन में की बैठक।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का समाहरणालय परिसर में आयोजन।

rktvnews

वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में पशुपालन और डेयरी विभाग की सफल भागीदारी; भविष्य के लिए तैयार डेयरी और पशुधन प्रौद्योगिकियों ने आगंतुकों को उत्साहित किया।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा विभाग में फेरबदल का फूटाब ने किया स्वागत, नकारात्मक शैली से सरकार की हुई किरकिरी: प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment