RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन और कन्या-भोज की सनातन परंपरा का किया पालन।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)11 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन और कन्या-भोज की सनातन परंपरा का पालन किया। मातृ-शक्ति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे और उनका विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें दुलारा भी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और उनकी रूचि के अनुरूप मिष्ठान भी खिलाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोक्षदायिनी मां सिद्धिदात्री के चरणों में शत-शत प्रणाम कर प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मातारानी से सभी को संकल्प सिद्धि के असीम आशीर्वाद के साथ मंगलमय और सुखमय जीवन की प्रार्थना भी की।

Related posts

दक्षिणी नौसेना कमान ने एडमिरल (सेवानिवृत्त) रोनाल्ड लिन्सडेल परेरा की जन्म शताब्दी मनाई।

rktvnews

भोजपुर:डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स’ के लिए बी एस डीएवी के खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

भोजपुर:नेशनल एक्स सर्विस मेन कोऑर्डिनेशन कमिटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : चार गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

भोजपुर: सफलतापूर्वक संपन्न हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत,1351 मामलों का हुआ निष्पादन।

rktvnews

इंदौर में राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment