RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का समाहरणालय परिसर में आयोजन।

निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित।

अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर ने नए मतदाताओं को सौंपा एपिक कार्ड।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)22 जनवरी।समाहरणाल परिसर में आज अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर श्री रवि कुमार की अध्यक्षता में 16वें ’’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’’ शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि ’’हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’’
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार एवं उप नगर आयुक्त सागरी बराल द्वारा निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देवघर जिला अंतर्गत देवघर विधानसभा, सारठ विधानसभा तथा 13 मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के बी0एल०ओ० को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान नए मतदाताओं को सौंपा गया एपिक कार्ड।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे उप नगर आयुक्त सागरी बराल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

मोतीहारी:कनीय अभियंता क्षेत्र में किसानों से संपर्क कर योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित करें : जिलाधिकारी

rktvnews

सीतामढ़ी:पारिस्थितिकीय संतुलन एवं ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए हम सबको प्रतिबद्ध रहने की आवश्यकताः डीएम

rktvnews

राजस्थान:जर्मनी में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ पर्यटन सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लग्जरी रिसॉर्ट्स, वेलनेस, एडवेंचर और ईको-फ्रेंडली टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में निवेशकों को निवेश का आमंत्रण दिया।

rktvnews

उज्जैन:ईवीएम मशीनों का फर्स्ट सप्लीमेंट्री रेंडामाइजेशन सम्पन्न।

rktvnews

इसरो ने फहराया चांद पर तिरंगा!लोगो में उत्साह।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment