RK TV News
खबरें
Breaking News

वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में पशुपालन और डेयरी विभाग की सफल भागीदारी; भविष्य के लिए तैयार डेयरी और पशुधन प्रौद्योगिकियों ने आगंतुकों को उत्साहित किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 सितंबर।मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अधीन आने वाले पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने 25 से 28 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में सक्रिय रूप से भाग लिया। 25 सितंबर को राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की उपस्थिति में उद्घाटन किए गए विभाग के मंडप में इस क्षेत्र से जुड़े 15 स्टार्टअप एकत्रित हुए, जो पशुधन आधारित डेयरी उत्पादों से लेकर क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकी प्रगति तक के अभिनव उत्पादों और समाधानों को प्रदर्शित करते हैं। प्रमुख आकर्षणों में कई स्टार्टअप के लाइव प्रदर्शन और विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया ‘सेल्फी पॉइंट’ शामिल था जिसको लेकर लोगों में जबरदस्‍त आकर्षण देखा गया। इस मंडप में सरकार की प्रमुख योजनाओं, नई पहलों और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित किया गया।
पशुपालन और डेयरी विभाग ने उद्घाटन दिवस पर सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया और उद्योग जगत के नेताओं के साथ क्षेत्रीय अवसरों और नीतिगत समर्थन पर चर्चा की। विभाग ने 25 सितंबर को “सतत पशुधन उत्पादन: गैर-गोजातीय क्षेत्र में उभरते अवसर” विषय पर एक ज्ञान सत्र का भी आयोजन किया। इसमें गैर-गोजातीय क्षेत्र में अवसरों का दोहन और स्थायी नियमों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस मंडप में उद्यमियों, नवप्रवर्तकों, नीति निर्माताओं के साथ-साथ विदेशी प्रतिनिधियों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। इसने भारत के पशुधन और डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए सरकारी योजनाओं, निवेश संभावनाओं और भविष्य के सहयोग पर संवाद के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण व ’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

चतरा विधानसभा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का स्थल परिवर्तन, नाम में संशोधन को लेकर सभी राजनितिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों को दी आर्थिक सहायता।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 ने सेवा क्षेत्र पर ध्‍यान केंद्रित करने के उपायों की सिफा‍रिश हेतु एक उच्‍चाधिकार प्राप्‍त रोजगार और उद्यम एवं स्‍थायी समिति के गठन का प्रस्‍ताव किया।

rktvnews

देर रात पटना में हुई बारिश से तापमान में गिरावट,फसलों को हुआ नुकसान।

rktvnews

Leave a Comment