RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:तरारी विधानसभा उप चुनाव की तैयारी मे भाजपा ने झोकी ताकत।

तरारी मे भाजपा का लड़ना तय और हर हाल मे हम चुनाव जीतेंगे :नीरज कुमार बबलू

तरारी और सिकरहट्टा मंडल विस्तृत मंडल कार्यसमिति बैठक मे शामिल हुए बिहार सरकार के मंत्री और प्रदेश के नेतागण।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)11 अगस्त।रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडलो का विस्तृत कार्यसमिति का बैठको का दौर शुरू हो गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा तरारी विधानसभा उप चुनाव मे अपनी मजबुत स्थिति और चुनाव जीतने के उद्देश्य से शुरुआत कर दी।
तरारी और सिकरहट्टा मंडल की विस्तृत कार्यसमिति बैठक का आयोजन तरारी और सिकरहट्टा मे हुआ।उक्त कार्यालय मे बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री नीरज कुमार बबलू और प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता मिथलेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि सहित जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और नेतागण शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री और नेतागणो का भव्य स्वागत किया गया।
बिहार सरकार के मंत्री ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि तरारी विधानसभा उप चुनाव भाजपा ही लड़ेगी, यह तय है।भाजपा के कार्यकर्ता पूरे जोश और उमंग से चुनाव मे लगेंगे और निश्चित रूप से हम चुनाव जीतेंगे। उन्होने बिहार को बजट मे विशेष पैकेज के तहत अधिक राशी देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित वित मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।कहा कि विशेष पैकेज से बिहार विकसित राज्य की ओर बढेगा,जिससे प्रधानमंत्री के विकसित देश के संकल्प पूरा होने मे सहयोगी बनेगा। उन्होने विपक्षी राजद,काँग्रेस और माले पर हमला करते हुए कहा कि जब बिहार मे राजद का सरकार और केन्द्र मे काँग्रेस की सरकार थी तो राजद द्वारा विशेष राज्य की मांग क्यो नही की और काँग्रेस द्वारा विशेष राज्य का दर्जा क्यो नही दिया गया। एनडीए के पूर्ववती सरकारों द्वारा बिहार को कभी विशेष पैकेज भी नही दिया गया।आज ये लोग विशेष राज्य की मांग पर राजनीति कर रहे है,जिसे बिहार की जनता बखूबी पहचान रही है। बिहार का विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से ही संभव है।आज बिहार बहुत तेजी से बढ रहा है। तरारी मे भाजपा अपने एनडीए साथियों के साथ पूरी मजबुती से चुनाव मे उतर रही ही है और तरारी के विकास के लिए भाजपा का चुनाव जीतना तय है।हमने तैयारी शुरू कर दी है। बूथ स्तर तक हम कार्यक्रम कर रहे है और सभी पंचायतो के लिए एक एक नेता को प्रभारी बनाया गया है। नल जल की शिकायत पर उन्होंने कहा कि जहाँ भी गड़बड़ी हुई है,हमे सूचना दे,उसका निदान किया जाएगा।
वही प्रदेश महामंत्री सह बक्सर लोकसभा पूर्व प्रत्याशी और तरारी विधानसभा प्रभारी मिथलेश तिवारी ने कार्यकताओं को एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारी मे लग जाने पर बल दिया गया।उन्होनें कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कमल का फूल ही हमारा चिह्न है और कमल के फूल खिलाने के लिए बूथ पर पूरी मजबुती से तत्पर रहना है। हमे बिहार और तरारी को विकास के राह पर आगे बढाने के लिए पूरी मजबुती से लगना है।
वह़ी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि तरारी विधानसभा मे भाजपा मजबुत है और अपने सहयोगी एनडीए के साथियों के साथ हम चुनाव मे उतरेंगे और जीतेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है।
तरारी विस्तृत कार्यसमिति की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वृज बिहारी पांडेय ओर सिकरहट्टा मंडल कार्यसमिति की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीडी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,रवि केसरी सहित दोनो मंडलो के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, म़डल कार्यसमिति सदस्य और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

बक्सर: डीएम द्वारा केशोपुर हनुमान घाट, एवं उमरपुर बांध का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लंदन में ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ बैठक की, रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर आग्रह।

rktvnews

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय

rktvnews

जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप योजना को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:सौ दिवसीय कार्ययोजना एवं बजट घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन के समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनायें : तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

Leave a Comment