RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

पहाड़ी स्थित ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन तथा पटना सिटी के वरमुता स्थित अस्थाई ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण।

अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

RKTV NEWS/पटना(बिहार)11 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पहाड़ी स्थित ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का जायजा लिया तथा शहर की जलनिकासी की व्यवस्थाओं को देखा। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना सिटी के वरमुता स्थित अस्थाई ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का जायजा लिया और जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी ली। जलनिकासी को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग ने पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के माध्यम से शहरी क्षेत्रों की जलनिकासी की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था रखें कि मॉनसून के दौरान तेज बारिश की स्थिति में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो। शहर के सभी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन को पूरी तरह फंक्शनल रखें। जलजमाव की स्थिति में तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करायें ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेश परासर, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:तुलसीदास की रचना कालजयी :प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला डाक्टर के नकाब खींचे जाने की घटना के खिलाफ ऐपवा का राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत आरा में विरोध मार्च।

rktvnews

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ज़ूबिन इरानी ने नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में ‘लिंग-समावेशी संचार पर मार्गदर्शिका’ जारी की।

rktvnews

भोजपुर:युवा राजद कार्यक्रम में तेजस्वी प्रसाद यादव जी का सरकार बनाना एक मात्र लक्ष्य : पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव

rktvnews

फरार शराब कारोबारी गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

54वें आईएफएफआई में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए 15 फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment