
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अगस्त।05 अगस्त को विद्या भवन सभागार में उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में अप्रैल , मई, ,जून और जुलाई 2024 महीने के उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित पदाधिकारी व कर्मियों को पुरस्कृत किया गया ।
अप्रैल 2024 के लिए रंजन कुमार उपाध्याय, स्वच्छता पर्यवेक्षक ग्राम पंचायत अखगांव प्रखंड संदेश एवं अतुल सिंह, पंचायत रोजगार सेवक मनरेगा प्रखंड कोईलवर पंचायत खेसरहिया।
मई 2024 के लिए अमित कुमार सिंह जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) भोजपुर, चंदन कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी संदेश भोजपुर।
जून 2024 को लिए प्रेमजीत कुमार कंप्यूटर आपरेटर,जिला स्वच्छता कोषांग आजाद कुमार गुप्ता, स्वच्छता पर्यवेक्षक पंचायत बारप प्रखंड गडहनी।
जुलाई 2024 के लिए शशि शंकर उपाध्याय स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रखंड अभियान ग्राम पंचायत सेवथा एवं धनंजय कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रखंड जगदीशपुर सामाजिक सुरक्षा कोषांग को प्रशस्ति पत्र प्रदान और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन के क्रम में उप विकास आयुक्त ने पुरस्कृत पदाधिकारियों व कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में कार्यक्षमता एवं प्रदर्शन को बनाये रखने की बात कही ।अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए बेस्ट परफॉर्मर ऑफ़ द मंथ सम्मान कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जाते रहेंगे। इस मौके पर निर्देशक ग्रामीण विकास अभिकरण भोजपुर, अपर मुख्य कार्यक्रम पदाधिकारी ,जिला परिषद भोजपुर,सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा , इस कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार सिंह जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे,और धन्यवाद ज्ञापन प्रियंका कुमारी जिला परियोजना प्रबंधक जल जीवन हरियाली के द्वारा किया गया ।

