RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कलेक्ट्रेट परिसर में 30 फीट ऊँचे तिरंगे का ध्वजारोहण कर उन्होंने देश की आन-बान-शान को किया नमन।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)2 अक्टूबर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा 30 फीट ऊँचे भव्य तिरंगे का ध्वजारोहण कर देश की आन-बान-शान को नमन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में जो ऐतिहासिक योगदान दिया, वह पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। गांधी जी का जीवन हमें सिखाता है कि बड़े से बड़ा परिवर्तन भी शांति और सद्भाव के मार्ग से लाया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के प्रतीक थे। उनका नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी राष्ट्र को शक्ति और प्रेरणा प्रदान करता है। सीमित संसाधनों के बावजूद देश को मजबूत नेतृत्व देने वाले शास्त्री जी ने भारत की एकता और आत्मनिर्भरता को नई दिशा दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा,डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव,ज्योति शर्मा , बरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह,कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने पटना के तिबरेवाल दंपत्ति को 05 माह की बच्ची को दत्तकग्रहण हेतु सौंपा।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: नवज्योति क्लब ने हासिल की जीत,आदर्श क्लब और एटलेटिको रहे बराबरी पर।

rktvnews

छपरा:वैश्य समाज छपरा का होली मिलन समारोह।

rktvnews

वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन ने बताया, कॉन्ज्यूरिंग सीरीज़ में एड और लॉरेन वॉरेन की जोड़ी दर्शकों के लिए क्यों है इतनी खास।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान।

rktvnews

Leave a Comment