RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर पुलिस ने किया वृद्ध का शव बरामद।

शाहपुर में बरामद आरा के दौलतपुर निवासी शिव नारायण पासवान का शव

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 अगस्त। भोजपुर जिले की शाहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर फोर लेन पर तिनमुहानी के समीप लावारिस हालत में एक वृद्ध का शव बरामद किया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पूरब की दिशा में आरा की तरफ जाने वाली फोरलेन सङक पर तिनमुहानी के समीप एक वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस शव की पहचान को लेकर तहकीकात करने मे लगी थी तभी परिजन शाहपुर थाना पहुॅच गये। शव की पहचान आरा के दौलतपुर निवासी शिव नारायण पासवान (95 वर्ष) के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि शिव नारायण पासवान मानसिक रूप से बीमार थे और दो-तीन दिन से घर से गायब थे। उनकी खोजबीन की जा रही थी। सूचना मिलने पर परिजन शाहपुर थाना पहुँचे और शव की शिनाख्त की। थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने बताया कि परिजनों ने शव को पहचानने के बाद लिखित आवेदन देकर बिना पोस्टमार्टम कराये शव को घर लेकर चले गये। ऐसा प्रतीत होता है कि गर्मी और धूप में इधर-उधर भटकने से वृद्ध की मौत हो गई।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया।

rktvnews

झारखंड:जेएमएम-कांग्रेस-राजद झारखंड को अपना एटीएम बनाना चाहते हैं :अमित शाह

rktvnews

पटना :‘मेक इन बिहार’ के विजन को आगे ले जाएगा”टेक्नोलॉजी सेंटर” :मुख्यमंत्री

rktvnews

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान अंतर्गत मासिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हुए।

rktvnews

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का विस्तार होगा, संजय सेठ ने तीन लाख नए कैडेट जोड़ने की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment