RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पूर्वी चंपारण: धान के गबन में पैक्स अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज।

RKTVNEWS/मोतिहारी ( पूर्वी चंपारण)05 अगस्त।छौड़ादानो के कुदरकट पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी।
जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रखंड छौड़ादानो के द्वारा कुदरकट पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध धान अधिप्राप्ति में अनियमितता बरतने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बिहार राज्य खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में कुदरकट पैक्स अध्यक्ष द्वारा कुल 469.70 एमटी धान क्रय किया गया था जिसका समतुल्य सीएमआर 319.4 एमटी बिहार राज्य खाद्य निगम मोतिहारी को आपूर्ति की जानी थी। परंतु कुदरकट पैक्स द्वारा अभी तक मात्र 174 एमटी सीएमआर राज्य खाद्य निगम मोतिहारी को आपूर्ति की गई। अभी भी 145.4 एमटी सीएमआर का आपूर्ति करना अवशेष बचा हुआ है।
विगत तीन माह से कुदरकट पैक्स अध्यक्ष को पत्राचार, दूरभाष एवं व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के द्वारा सीएमआर आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया लेकिन पैक्स अध्यक्ष के द्वारा लापरवाही भारती गई।
अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के द्वारा 27 जुलाई, 29 जुलाई एवं 31 जुलाई को समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित होने के लिए पैक्स अध्यक्ष को निर्देशित किया गया परंतु पैक्स अध्यक्ष इन बैठकों में उपस्थित नहीं हुए। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के द्वारा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रखंड छोडादोनों को उक्त पैक्स के भौतिक जांच का निर्देश दिया गया। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा किए गए भौतिक जांच में पैक्स गोदाम में धान की मात्रा शून्य पाई गई। जबकि पैक्स गोदाम में 258.575 एमटी धान होना चाहिए था। अपनी जांच प्रतिवेदन में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रखंड छौडादानो के द्वारा पैक्स अध्यक्ष पर 258.575 एमटी धान के गबन का प्रतिवेदन दिया गया है जिसकी कुल राशि लगभग 5644692 रुपया होता है,बताई गई है।
सरकारी राशि के गबन को बनाकर कुदरकट पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध जिला सहकारिता पदाधिकारी पूर्वी चंपारण के निर्देश के आलोक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी छौड़ादानो के द्वारा थाना में आज प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।

Related posts

पटना:यह छोटी जीत है, पूरी की लड़ाई जारी है,12 अगस्त को गुलाबी साड़ी से पटेगा गर्दनीबाग: शशि यादव

rktvnews

दरभंगा:सभी कोषागों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी आदि के साथ हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने भीम राव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित किया कार्यक्रम।

rktvnews

हनुमानगढ़:राष्ट्रीय युवा दिवस व करियर निर्माण संबंधी विषय पर पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता (वॉलिबॉल) के अंडर-17 आयु वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की बेटियों ने लहराया परचम, लातेहार को 2-0 से हराकर स्टेट चैंपियन का जीता खिताब।

rktvnews

चतरा:विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment