RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित सर्वोदय-2024 कार्यक्रम में हुए शामिल।

RKTVNEWS/देहरादून (उत्तराखंड)03 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रामनगर स्थित पी.एन.जी.पी.जी. कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित सर्वोदय-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामनगर में मीडिया सेंटर बनाने, पेयजल के 40 नलकूपों को ऊर्जायुक्त किये जाने, पालिका इलाकों में नई सीवर लाइन, बालिका संकाय में कक्षा कक्ष निर्माण और महाविद्यालय के खेल मैदान को बेहतर बनाने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रामनगर में समाज सेवा तथा सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने वाले 5 समाजसेवियों को भी सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन में उन्हें छात्रों की ऊर्जा देखकर अपने विद्यार्थी जीवन का स्मरण हो रहा है। आज पूरी दुनिया भारत को आशा भरी निगाह से देख रही है। इसके पीछे मुख्य योगदान हमारी युवा शक्ति का है। जब इतनी बड़ी शक्ति देश निर्माण में अपना योगदान दे रही है तो वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व के देशों का भी मार्गदर्शन करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ मार्ग में बीते दिनों प्राकृतिक आपदा से जन जीवन प्रभावित हुआ है। वहां फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, सेना और अन्य सुरक्षा टीम बचाव कार्य कर रही है। धाम में फंसे लोगों को हेली सेवा के माध्यम से सुरक्षित स्थानों में भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में लगातार बेहतर विकास कार्य हो रहे हैं। समाज के अन्तिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा सतत विकास सूचकांक की रिपोर्ट जारी की गई है पूरे देश में उत्तराखण्ड सतत विकास सूचकांक की सूची में प्रथम स्थान पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन साल में बिना किसी भेदभाव, बिना किसी पेपर लीक, बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के 16 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का कार्य किया है। राज्य सरकार हर क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष पीयूष जोशी, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शिव चरण द्विवेदी, सहित कई पदाधिकारी छात्र -छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 22 मई 25

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

कैमूर:PK ने डोमिसाइल नीति लागू करने पर नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, बोले – सरकार चाहे जो अब जो नीति लागू कर ले जनता भ्रम में आने वाली नहीं है, लोगों ने तय कर लिया है कि लालू-नीतीश को अब हटाना है।

rktvnews

बक्सर जिला के 03 पंचायत जासो, कमरपुर एवं सरेंजा को टी0बी0 मुक्त किया गया घोषित।

rktvnews

भोजपुर:”सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय” के तहत विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने मंडल कारा में आयोजित की जागरूकता शिविर।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो द्वारा अपील वाद की गई सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment