RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : रवि नंदन सहाय की जयंती पर लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 3 अगस्त। पटना स्थित सहाय सदन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व रविनंदन सहाय उर्फ अमर भैया की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व रवि नंदन सहाय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके आदर्शों का अनुसरण करना और उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और पुनीत कार्य के भागी बने। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के स्तंभ स्व कृष्णनंदन सहाय के समय से ही कदम से कदम मिलाकर रविनंदन सहाय का  साथ देने वाले अभाकाम के संरक्षक निर्मल कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र नारायण मलिक, उनकी बहन सरिता सिन्हा, परिजनों, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, विधान पार्षद एवं उप सचेतक संजय मयूख, पद्मश्री डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा, वार्ड पार्षद संजीत बबलू, मनोज कुमार मनोज, मीडिया प्रभारी नवनीत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष नारायण सिन्हा, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा, पटना जिलाध्यक्ष अरुण कुमार कर्ण, महामंत्री अपलेंद्र सिन्हा अप्पू, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमिताभ वर्मा, शेखपुरा के जिलाध्यक्ष राजन वर्मा, सुजय सौरभ, मनोज कुमार (अधिवक्ता), कुसुमलता वर्मा, प्रीति बरियार, सुनीता कुमारी, गिनी जलहनवाल, स्मृति धेरगावे, रंजन वर्मा, राजीव मोहन, वी के विद्यार्थी,अनुराग वर्मा, अमित सिन्हा मोनू, सुशील वर्मा, मौसम, अभिषेक सिन्हा, सिंधु मोनिका, प्रशांत सिन्हा, किशोर कुमार,अंकुर वर्मा, सतीश राजू, मनीष किशोर, राजीव रंजन श्रीवास्तव, अरविंद सिन्हा, कुमार सुंदरम, शिवशंकर लाल, प्रो डीके श्रीवास्तव, डॉ संजीव नाथ, सुनील वर्मा, प्रमोद कुमार सिन्हा संतोष, ज्ञान रंजन, गौरव, मंटू, गुल्लू आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विदित हो कि रवि नंदन सहाय श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ कई संस्थानों से जुड़े थे। उन्होंने तिरहुत स्थित कॉलेज, शारीरिक प्रशिक्षण केंद्र, विवेकानंद केंद्र के प्रमुख पदों को सुशोभित किया था। वे एक प्रमुख व्यवसाय भी थे। उन्होंने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को नई ऊंचाई तक पहुंचाया। वे समाज के हर तबके के लोगों को साथ लेकर चलते थे।

Related posts

राजस्थान:ऊर्जा विभाग के मंत्रियों के समूह की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रमुख के विरूद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुँह गिरा! प्रखंड प्रमुख गीता देवी की कुर्सी बची! प्रमुख पद पर बरकरार

rktvnews

कैबिनेट ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया एकल रेलवे लाइन खंड (104 किलोमीटर) के दोहरीकरण को स्‍वीकृति दी, जिसकी कुल लागत 2,192 करोड़ रुपये है।

rktvnews

भोजपुर:सहकार भारती के संस्थापक स्व लक्ष्मणराव इमानदार की जयंती पर बोले आर डी सिंह सहकार के पवित्र भाव को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने एच.ई हाई स्कूल के संरचनात्मक विकास के लिए किये जा रहे कार्यो की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

दरभंगा :जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निष्पादन।

rktvnews

Leave a Comment