RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डाक अधीक्षक ने किया डाकघर का उदघाटन।

लबना पटखौली में डाकघर शाखा का उद्घाटन करते डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा साथ में अन्य

डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं की ग्रामीण जनता को मिलेगी आसानी से सुविधा : पवन कुमार वर्मा

पीरो अनुमंडल अंतर्गत बसौढ़ी पंचायत के ग्राम लबना पटखौली में खोली गई डाकघर की शाखा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 01 अगस्त।भोजपुर डाक प्रमंडल अंतर्गत पिरो अनुमंडल के बसौढ़ी पंचायत के ग्राम लबना पटखौली में डाक निदेशक, बिहार परिमंडल पवन कुमार, भा०डा०से० के सफलतम प्रयास से नया शाखा डाकघर खोला गया। इस नए शाखा डाकघर का उद्घाटन भोजपुर डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा द्वारा किया गया।इस शाखा डाकघर के खुलने से कई तरह की डाक सेवाओं का लाभ ग्रामीण जनता को मिलेगा।इसका लाभ सीधे तौर पर लबना पटखौली के साथ-साथ रीरभाई डेहरा, रानी एवं इटौरी गाँवों की 13000 से अधिक की जनता को मिलेगा। अपने संबोधन में डाक अधीक्षक ने बताया कि यहाँ की ग्रामीण जनता को डाक सेवाओं के विभिन्न लाभों को लेने के लिए सुदूर स्थित अन्य डाकघरों में जाने की जरुरत अब नहीं पड़ेगी।इन सेवाओं का लाभ यहाँ की जनता को मिलेगा ही साथ-ही-साथ कई लोगों का रोजगार सृजन भी होगा।इस शाखा डाकघर खुलने से ग्रामीण जनता में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर सैकड़ो ग्रामीण जनता के साथ-साथ डाक निरीक्षक पिरो अनुमंडल जीतेन्द्र कुमार रंजन, शाखा डाकपाल दीपक कुमार एवं जीडीएस यूनियन के नेता सर्वेश जी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 14 दिसंबर 24

rktvnews

बाबा गणिनाथ जी गोविंद जी महाराज का पूजनोत्सव आयोजित।

rktvnews

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से शुरू होगी!उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने दिल्ली के नजफगढ़ में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) अस्पताल का उद्घाटन किया।

rktvnews

आईएनएस सुमेधा -मिशन अंत्सिरानाना, मेडागास्कर में तैनात।

rktvnews

भोजपुर:सोन नहर आधुनिकीकरण परियोजना को पुनर्जीवित करने की तत्काल आवश्यकता: सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment