RK TV News
खबरें
Breaking News

500 एम.टी. क्षमता के गोदाम वाले मोडल लैम्पस के रूप में विकसित करने को लेकर बैठक।

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)29 जुलाई।समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे लैम्पस पैक्स को 500 एम.टी. क्षमता के गोदाम वाले मोडल लैम्पस/पैक्स के रूप में विकसित करने की योजना के तहत बैठक की गई।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो द्वारा बताया गया कि उक्त योजना के तहत जिला अंतर्गत 05 (पाँच) आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें राजपुर पैक्स लिमिटेड प्रखण्ड कान्हाचट्टी एवं जमरी बकसपुरा पैक्स प्रखण्ड कान्हाचट्टी द्वारा धान अधिप्राप्ति एवं बीज वितरण का कार्य किया जाता है। पुण्डरा पैक्स लिमिटेड प्रखण्ड सिमरिया द्वारा गोदाम के अभाव में धान अधिप्राप्ति एवं बीज वितरण का कार्य नहीं किया जा रहा है। बेलखोरी पैक्स लिमिटेड प्रखण्ड मयूरहंड का चयन लार्जेस्ट ग्रेन स्टोरेज प्लान इन कॉपरेटिव सेक्टर के तहत चयन किया गया है । राहम पैक्स लिमिटेड प्रखण्ड टंडवा में पूर्व से ही 500 एम.टी. का गोदाम है। चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से राजपुर पैक्स लिमिटेड, जमरीबकसुपरा पैक्स लिमिटेड एवं पुण्डरा पैक्स लिमिटेड में 500 एम.टी. क्षमता के गोदाम निर्माण का निर्णय लिया गया।
उक्त बैठक जिला सहकारिया पदाधिकारी लोकनाथ महतो, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी निकत प्रवीण, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी समीम अहमद, सहायक निबंधक सहयोग समितियां नियर एनेम होरो समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण मे मतदान का प्रतिशत घटा।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण गढ़वा समाहरणालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बैठक कर पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने केशोपुर मुक्ति धाम पीसीसी सड़क का किया उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment