RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह मे भोजपुर जिला से सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल।

बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे नए प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डाँ दिलीप जायसवाल के दायित्व ग्रहण सह अभिनंदन समारोह पटना प्रदेश कार्यालय मे भाजपा भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ता पटना पहुंचे।
वही बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे पटना एयरपोर्ट से आने के दौरान अपने आवास के सामने जिला के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को गुलदस्ता, फूलमाला, अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया।कार्यकताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, दिलीप जायसवाल जिन्दाबाद सहित अन्य नारे लगाए गए। स्वागत रथ पर सवार निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय आदि वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकताओं पर पुष्प वर्षा कर धन्यवाद दिया गया।
स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,भाजपा नेता रामदिनेश यादव,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,विभु जैन,निशांत सिंह सेंगर,प्रतीक चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु,धनंजय तिवारी,करोड़पति सिंह,संजय कुशवाहा,मणि कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थे।
तदोपरांत प्रदेश कार्यालय मे नव नियुक्त अध्यक्ष के दायित्व ग्रहण सह अभिनंदन समारोह मे जिले के कार्यकताओं ने अपने नव नियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

Related posts

बंधन लाइफ की बीमा सेवाएं अब उत्तर प्रदेश में बंधन बैंक की शाखाओं में उपलब्ध।

rktvnews

छठ महापर्व के अवसर पर युवा समरस मंच ने 251 छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण!छठ बिहार का महापर्व है : विकास वैभव

rktvnews

दरभंगा:लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ”राष्ट्रीय अभियान’नई चेतना’ 3.0”के सफल क्रियान्वयन हेतु सेमीनार।

rktvnews

गिरीडीह: झारखंड सरकार की उग्रवाद के विरुद्ध आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत माओवादी संगठन के सदस्यों ने किया आत्मसमर्पण।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सर्वांगीण विकास हेतु घोषित एवं प्रस्तावित प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

बक्सर:इतिहास पुराण संत और संस्कृति का अनादर करने वाले त्‍यागने योग्‍य:जीयर स्‍वामी

rktvnews

Leave a Comment