RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:दिलीप जैसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बधाई दी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डॉ दिलीप जैसवाल को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बधाई दी। श्री सिंह ने बताया कि गुरुवार को देर रात केंद्रीय नेतृत्व द्वारा डॉ दिलीप जैसवाल जी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। उन्होंने बताया कि डॉ दिलीप जैसवाल पार्टी के बहुत वरिष्ठ नेता है, कई बार वो कोषाध्यक्ष रह चुके हैं एवं वर्तमान में बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री भी हैं। उनके सांगठनिक कार्य कुशलता को देखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताया है एवं हम सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि ऐसे कुशल संगठन शिल्पकार के नेतृत्व में बिहार भाजपा नए कीर्तिमान को स्थापित करेगी। ज्ञात हो की दिलीप जैसवाल 3 बार से बिहार विधान परिषद के सदस्य भी हैं।श्री सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश भर के किसान मोर्चा के कार्यकर्ता दिलीप जैसवाल जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से बहुत उत्साहित हैं एवं अपने अपने जिलों में उनके स्वागत हेतु उत्सुक भी हैं।

Related posts

भोपाल:बलिदान की अमर गाथा को जदयू ने किया नमन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपराध कैसे भी हों पुलिस त्वरित एक्शन सुनिश्चित करे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

ऑपरेशन एक्सीलेंस में APSEZ बना रहा है नए कीर्तिमान,संभाल रहा है देश के कुल कार्गो का 27%, घरेलू कार्गो वॉल्यूम 21% बढ़ा।

rktvnews

रायपुर : महात्मा गांधी नरेगा की राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment