RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

ऑपरेशन एक्सीलेंस में APSEZ बना रहा है नए कीर्तिमान,संभाल रहा है देश के कुल कार्गो का 27%, घरेलू कार्गो वॉल्यूम 21% बढ़ा।

RKTVNEWS/पीआर 24*7,14 मई। साल 2024 में एपीएसईज़ेड ने रिकॉर्ड 420 एमएमटी कार्गो को संभाला। आंकड़े बताते हैं कि कैसे भारत का सबसे बड़ा निजी बंदरगाह ऑपरेटर उद्योग में क्रांति ला रहा है और ऑपरेशन एक्सीलेंस में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
भारत में सबसे बड़े बंदरगाह ऑपरेटर बनने की दिशा में APSEZ को देश के तटों पर रणनीतिक संपत्तियों के अधिग्रहण किया गया है। इसके अलावा, डेवलपमेंट और इनोवेशन के तहत सुविधाओं से लैस क्षमता वाले दूसरे बंदरगाहों की पहचान हो रही है।
APSEZ डोमेस्टिक कार्गो वॉल्यूम में 21% की वृद्धि हुई, जबकि साल 2014 से भारत के कार्गो वॉल्यूम में 7.5% की वृद्धि हुई।
ओडिशा के भद्रक में धामरा बंदरगाह ड्राई कार्गो शिपमेंट के लिए एक स्ट्रैटेजिक सेंटर बन चुका है। ये बंदरगाह समुद्र में कुछ सबसे बड़े जहाजों को संभालने में सक्षम है। दस साल पहले, यहां लगभग 14 एमएमटी कार्गो संभालता था। अब, इसकी क्षमता तीन गुना वृद्धि के साथ 42 एमएमटी से ज्यादा हो गई है।
वहीं, आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कृष्णापटनम पोर्ट एक मल्टी आइटम फीचर बंदरगाह है। यह देश के दक्षिणी क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करता है जिसमें बिजली, सीमेंट और स्टील उद्योग शामिल हैं। पिछले तीन सालों में, बंदरगाह की कार्गो प्रबंधन क्षमता 17% बढ़ गई है।
इनके अधिग्रहण के बाद, एपीएसईज़ेड ने धामरा और कृष्णापट्टनम में मौजूदा सुविधाओं में बड़े बदलाव किए गए, मजबूत सिस्टम को लागू कर कमियों को दूर किया। कार्गो हैंडलिंग और स्टोरेज में सुधार कर पोर्ट ऑपरेशन से लेकर लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन को व्यवस्थित किया और कार्गो की नॉन-स्टॉप आवाजाही सुनिश्चित की गई।
एपीएसईज़ेड का डीप ड्राफ्ट पोर्ट बड़े जहाजों को संभाल सकता है और ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में उद्योगों की जरूरतों को पूरा काफी मदद कर सकती है। 2014 में, इसने लगभग 14.3 एमएमटी (मिलियन मीट्रिक टन) कार्गो को संभाला। मार्च 2024 में, इसने 42.8 एमएमटी को संभाला, जो 3 गुना वृद्धि दर्शाता है। धामरा में 5 एमएमटी क्षमता का एलएनजी टर्मिनल भी है जो असम, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की जरुरतों को पूरा करता है।
पुडुचेरी में कराईकल पोर्ट बिजली प्लांट और सीमेंट कारखानों के आसपास है। चूंकि इसे 2023 में एपीएसईजेड द्वारा अधिग्रहण किया गया था, इसलिए इसमें कार्गो वॉल्यूम में बदलाव देखा गया है। साल 2023 में, इसने लगभग 10 एमएमटी कार्गो संभाला और 2024 में यह संख्या 13 एमएमटी तक पहुंच गई।
APSEZ भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे के भविष्य को आकार देने और देश के आर्थिक विकास और समृद्धि में योगदान देने के लिए तैयार है।

Related posts

नितिन गडकरी ने सभी हितधारकों से आगे आने और वाहन स्क्रैपिंग नीति का समर्थन करने की अपील करते हुए इसे सभी के लिए लाभदायक बताया।

rktvnews

मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने जोधपुर संभाग के जिला कलक्टरों, जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली, कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने डॉ. जी. एस. ढिल्लों को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

आईआईसीए ने गोवा में ‘आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर व्यावसायिक कार्यक्रम’ के आठवें बैच का समापन किया।

rktvnews

झारखंड:मंत्री चमरा लिंडा ने सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आई०टी०डी०ए० तथा प्रमंडलीय उप-निदेशकों को दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम ( AIPF) के आरा चैप्टर का गठन।

rktvnews

Leave a Comment