RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में लगे नारे।

संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा गोप गुट ने बिहार सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के विरुद्ध हाय.. हाय…का किया नारा बुलंद।

अपनी मांगो के समर्थन में मंत्री और सांसद को दिया ज्ञापन।

स्वास्थ मंत्री ने दिया आश्वासन।

सांसद ने मांगों को बताया जायज,सदन में उठाएंगे मामला।

महीनो का बकाया है मानदेय।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 27 जुलाई। एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा गोप गुट के लगातार चल रहें कार्य बहिष्कार के 24 वें दिन आज जिले में पहुंचे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के विरुद्ध नारेबाजी की गई।
एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा द्वारा कोइलवर मानसिक आरोग्यशाला के निरीक्षण में पहुंचे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ,स्थानीय सांसद सुदामा प्रसाद,भोजपुर सिविल सर्जन सहित अन्य जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के समक्ष अपनी पूर्व की मांगों को लेकर बिहार सरकार हाय… हाय…स्वास्थ्य मंत्री हाय… हाय का नारा लगाते हुए अपनी मांगो के समर्थन में आवाज बुलंद की।
संविदा संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगो संबंधी ज्ञापन को स्वास्थ्य मंत्री और सांसद को दिया। संघर्ष मोर्चा ने बताया की मंत्री द्वारा इस संदर्भ में आश्वासन दिया गया वही सांसद ने उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए इसे सदन में उठाने की बात कही।
आज के इस एएनएम के मोर्चा कार्यक्रम का नेतृत्व संघर्ष मोर्चा की जिला संयोजक दीप्ति कुमारी द्वारा किया गया। आज के विरोध मोर्चा में विभिन्न प्रखंडों बड़हरा,संदेश,जगदीशपुर, उदवंतनगर,चरपोखरी,सहार,तरारी, शाहपुर अन्य पीएचसी की एएनएम और एएचएम शामिल थी जिनमे प्रमुख रूप से सुमन,ममता,नूतन,निकिता,स्नेहा कुमारी,प्रियंका,प्रिया, सुधा,रिंकू,पुष्पा, स्नेहलता,नूतन शर्मा,साधना, पुष्पांजली,कामना कुमारी,सविता कुमारी,रिंकी कुमारी,नीलम,उर्वशी,अर्चना सिन्हा,आरती,माया गीता,संगीता , अंजू,नीलम,अंशु सहित अन्य उपस्थित थी।

Related posts

21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, लाओ पीडीआर में प्रधानमंत्री की भागीदारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:02 दिसंबर 23

rktvnews

दरभंगा:बहादुरपुर के बुनियाद केन्द्र में 12 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक दिव्यांगजनों को निःशुल्क केलिपर्स/कृत्रिम अंग वितरण शिविर का किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:युवा आयोग के गठन पर भोजपुर लोजपा(रा) अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

rktvnews

बिहार के राज्यपाल से कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौहार्द्र मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment