RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:एडीसी ने स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

इस मौके पर बच्चों को किए कपड़े वितरित ।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा )27 जुलाई। किशोर न्याय अधिनियम-2015 के तहत गांव पटीकरा में चल रहा स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम में शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने त्रैमासिक निरीक्षण किया तथा ओपन शेल्टर होम का निरीक्षण किया। इस मौके पर बच्चों को कपड़े भी वितरित किए।
एडीसी ने शेल्टर होम के स्टाफ को निर्देश दिए कि बच्चों की देखरेख व पढ़ाई अच्छे ढंग से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों से संबंधित किसी भी चीज की आवश्यकता है तो उसके बारे में प्रशासन को अवगत करवाएं ताकि समय पर उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने शेल्टर होम में दिए जा रहे पोषाहार के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम में अक्षर ज्ञान ले रहे बच्चों ने गिनती व कविताएं सुनाई।
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह, बाल कल्याण समिति सदस्य राजेश शर्मा, चेतन शर्मा व ममता, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य उपासना, जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय से संतोष कुमारी, स्लम जागृति समिति के प्रधान भागीरथमल व स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Related posts

चतरा:लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ असम की शहरी विकास योजनाओं और बिजली क्षेत्र के परिदृश्य की समीक्षा की।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण के सुगौली में चल रही विकास योजनाओं का लिया जायजा, जीविका दीदियों के साथ किया संवाद।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सामान्य/विधि/उच्च न्यायालय/मानवाधिकार से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:जीविका अधिकार केंद्र के को-ऑर्डिनेटर और नोडल कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण।

rktvnews

भोपाल:विश्ववाणी हिन्दी संस्थान अभियान की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment