RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:लोकसभा निर्वाचन 2024 के सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों / प्रतिनिधियों को विगत निर्वाचन में हुए व्यय का अंतिम लेखा तैयार करने हेतु सभी प्रपत्रों से अवगत कराना।

रांची/झारखण्ड( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)28 जून।समाहरणालय भवन स्थित राँची कमरा संख्या-G1 में 27 जून को लोकसभा निर्वाचन 2024 के सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक आयोजित की गयी ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों / प्रतिनिधियों को विगत निर्वाचन में हुए व्यय का अंतिम लेखा तैयार करने हेतु सभी प्रपत्रों से अवगत कराना था।
बैठक के दौरान प्रभारी पदाधिकारी सज्जन पांडेय द्वारा अभ्यर्थियों को विहित प्रपत्र उपलब्ध कराया गया तथा इसे पूर्ण रूप से भराकर उपलब्ध कराने की आवश्यकता की जानकारी दी गयी।
इसके उपरांत कुंदन कुमार , राज्य कर पदाधिकारी द्वारा सभी प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया के विषय में सविस्तार जानकारी प्रदान की गयी।
जानकारी हो कि दिनांक-03 जुलाई 2024 को अंतिम लेखा जाँच की तिथि निर्धारित है। जिसमें सभी अभ्यर्थियों के पूर्ण व्यय की जाँच एवं ज़िला प्रशासन के पास उपलब्ध व्यय संबंधी आँकड़ों से मिलान किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों का रजिस्टर मूल रूप में ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जायेगा जिसे ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन को भेजा जाएगा ।

Related posts

व्यंग्य:ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे🤪

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़:प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कार्यशाला।

rktvnews

वैशाली: इंटर परीक्षा में राज्य स्तर पर वाणिज्य और कला संकाय के टॉपरों को डीएम ने किया सम्मानित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है पश्चिम चम्पारण जिला :जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के सम्मेलन की प्रचार गाड़ी को झंडा दिखा किया रवाना।

rktvnews

बागपत की 11 बेटियाँ बनीं आंगनबाड़ी की मुख्य सेविकाएँ, जिलाधिकारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment