RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

डुमराव प्रखंड के विद्यालयों में किया गया वृक्षारोपण।

बक्सर/बिहार 27 जुलाई।जिला गंगा समिति व वन प्रक्षेत्र बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय वृक्षारोपण का कार्यक्रम आज डुमराव प्रखंड के विद्यालयों में किया गया ।अभियान के तहत अधिकतर विद्यालयो में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है।डुमराव प्रखंड के 44 विद्यालयो के प्राचार्य एवं शिक्षकाें को आज पौधा वितरित किया गया।पौधो को अपने विद्यालयो में वृक्षारोपण करेंगे,इस अभियान की शुरुआत जिला परियोजना अधिकारी एवं वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ने विभिन्न विद्यालय से आए हुए प्रतिनिधियों को पौधा वितरित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी लोगो से पौधे लगाने के साथ पौधे बचाने हेतु भी आग्रह किया गया और उन्हें प्लास्टिक से होने वाली क्षति, गंगा स्वच्छता अभियान में लोगों की सहभागिता व पर्यावरण सुरक्षा हेतु अन्य सभी प्रकार की बाते बताई गई। छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु जानकारी के लिए शपथ भी दिलाया गया। मालूम हो कि गंगा स्वच्छता, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण हेतु जिला पदाधिकारी के द्वारा यह निर्देश दिया गया था। कार्यक्रम के दौरान जन जागरूकता हेतु भी व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।
कार्यक्रम में विमल कुमार, महिमा राम कुमार, सुमेश्वर पासवान, विंध्याचल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

चतरा:कृषि एवं अनुषंगी विभागों की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

नालंदा:नेपुरा में वंदना श्रीवास्तव का व्याख्यान: संस्कार , स्वास्थ्य और शिक्षा

rktvnews

उपराष्ट्रपति चेन्नई में रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

सांसद, गोपालगंज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समितियाॅ (दिशा) की बैठक

rktvnews

बिहार:राजभवन में हुआ ‘भोजपुरिया कैलेंडर’ का भव्य लोकार्पण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 जून 24

rktvnews

Leave a Comment