RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : पहली सोमवारी पर हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय ! उमड़ी भक्तों की भीड़।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 जुलाई। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर विभिन्न शिवालयों में जिलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोजपुर जिला के विभिन्न शिव मंदिरों सहित शाहपुर के प्राचीन ऐतिहासिक प्रसिद्ध कुंङवा महादेव शिव मंदिर, भीमपट्टी स्थित सिद्धीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से लेकर देर शाम तक भीङ उमङी रही। बड़ी संख्या में स्त्री, पुरुष, युवक, युवती समेत श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया तथा फूल,माला, बेलपत्र, धतूरा, भांग, अबीर, गुलाल से पूजा अर्चना की। भीमपट्टी शिवमंदिर में जलाभिषेक के लिए भोजपुर तथा छपरा जिला के अलावा उत्तर प्रदेश से आये लोगों ने  जलाभिषेक किया तथा पूजा अर्चना की। भक्तों ने  सिद्धिनाथ बैजुनाथ दास बाबा के आदम कद प्रतिमा का  दर्शन कर मत्था टेका। इस अवसर पर शिवालयों को विभिन्न तरह के आकर्षक लाइट और सीरीज बल्ब से सजाया गया। ओम नमः शिवाय तथा हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कई महिलाओं ने मिट्टी का पार्थी बनाकर भोले बाबा की पूजा अर्चना की। शिव भक्तों खासकर युवतियों और महिलाओं ने इस अवसर पर पूरे दिन व्रत रखा और फलाहार किया।

Related posts

भोजपुर : एसपी श्री राज व पद्मश्री डा भीम सिंह ने किया स्वास्थ्य सह नेत्र जाॅच शिविर का उदघाटन! लोगों के स्वास्थ्य की हुई जाँच।

rktvnews

भोजपुर:प्रकाश सिंह भाजयुमो के प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत, नेताओं ने दी बधाई।

rktvnews

संसद ने संविधान (जम्मू -कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक 2024 पारित किया।

rktvnews

निगम के ठेकेदारों द्वारा की जा रही अवैध वसूली सहित अन्य मामलों को ले एकजुट हुए फुटपाथी मछली व्यवसाई,संगठन का किया गठन।

rktvnews

भोजपुर:क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़हरा पूर्वी बना विजेता।

rktvnews

एंड पिक्चर्स पर ‘मिशन रानीगंज’ के चैनल प्रीमियर में अक्षय कुमार को देखिए बहादुर जसवंत सिंह गिल के रोल में!

rktvnews

Leave a Comment