RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर गैंडों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 22 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर गैंडों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने नागरिकों से असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करने का भी आग्रह किया, जो भारत में बड़ी संख्या में एक सींग वाले गैंडों का निवास स्थान है।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

“आज, विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर, आइए हम अपनी धरती की सबसे प्रतिष्ठित प्रजातियों में से एक- गैंडों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। पिछले कई वर्षों से गैंडों के संरक्षण से संबंधित प्रयासों में जुटे सभी लोगों की सराहना करता हूं।
यह बेहद गर्व की बात है कि भारत बड़ी संख्या में एक सींग वाले गैंडों का निवास स्थान है। मैं असम में काजीरंगा की अपनी यात्रा को भी बड़े प्यार से याद करता हूं और आप सभी से भी वहां जाने का आग्रह करता हूं।”

Related posts

राजस्थान:12वां क्षेत्रीय थ्री आर और सर्कुलर इकॉनमी फोरम समारोह।

rktvnews

आज़मगढ़ में सूफी साहित्य पर नई आलोचनात्मक दृष्टि से परिचय दास का व्याख्यान।

rktvnews

भोजपुर:एसीसी जगदीशपुर ने जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब को तीन रनों से हराया।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार ने जी-20 प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

डॉ राजीव “नीलकमल” और डॉ कनुप्रिया “राधा” उपाधि से सम्मानित।

rktvnews

रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अबुजा यात्रा के दौरान नाइजीरिया में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment