RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:समाजसेवी विनोद सिंह ने सपरिवार किया भगवान शिव का विशेष श्रृंगार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 22 जुलाई। आज सावन मास के शुरुआत के साथ ही शहर के शिवालयों में शिव भक्तों की आपार भीड़ देखने को मिली।
सभी महिला पुरुष ने आराध्य देव भगवान शिव को जल अर्पित करते हुए अपनी अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की।
आज सावन मास के प्रथम दिवस पर स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी के बाबा रामेश्वर नाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर समाजसेवी विनोद सिंह ने भी सपरिवार विधि विधान से भगवान शिव का विशेष श्रृंगार और रुद्राभिषेक आचार्य संतोष पाठक के दिशा निर्देश में किया।

सपरिवार पूजा अर्चना करते समाज सेवी विनोद सिंह

समाजसेवी विनोद सिंह ने आराध्य देव भगवान शिव को नमन करते हुए सभी के मंगल की कामना की।
विदित हो की उक्त मंदिर में पूरे सावन भव्य रूप से पूजा अर्चना करने की परंपरा वर्षो से कायम है। हर सोमवारी को भगवान शिव का विशेष श्रृंगार भी किया जाता है। आज का शृंगार समाजसेवी विनोद सिंह के सौजन्य से किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

रामदास राही श्रद्धांजलि अंतिम भाग-4 :रामदास राही ने ही प्रारंभ किया था 18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर जयंती मनाना।

rktvnews

भोजपुर:श्री कृष्ण छठी के अवसर पर राधा -कृष्ण के रूप में थिरके बच्चे।

rktvnews

देश और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए मतदान है जरूरी:विद्यावाचस्पति अश्विनी राय “अरुण”

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 84वें सीआरपीएफ दिवस परेड के लिए सीआरपीएफ को बधाई दी।

rktvnews

ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment