RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : कांवरियों को ले जा रही पिक-अप व टैंकर की टक्कर मे दर्जन भर जख्मी।

शाहपुर मे फोरलेन पर कांवरियों से भरी पिक-अप व टैंकर के टक्कर मे घायल लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर मे इलाजरत

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरा-बक्सर फोरलेन स्थित बनाही रोड क्रासिंग के समीप कांवरियों से भरी पिक-अप ने एक खङी गैस टैंकर में टक्कर मार दी जिससे पिक अप सवार दर्जन भर कांवरिया घायल हो गये। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर सभी घायलों को इलाज हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर भेजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मो अतिउल्लाह अंसारी ने बताया कि महिला और पुरूष मिलाकर कुल 16 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को बेहतर इलाज के लिए शाहपुर से आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि पांच को अस्पताल से इलाज करने के बाद छुटी दे दी गई। थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत  ने बताया कि सभी कांवरिया पिक-अप पर सवार होकर बक्सर जिला के ब्रह्मपुर स्थित बाबा बरमेश्वरनाथ शिव मंदिर में प्रथम सोमवारी के अवसर पर जलाभिषेक करने जा रहे थे कि अनियंत्रित पिक-अप ने खङी गैस टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी।  घायलों में बिमवा हरदियां के रामजी सिंह, लालाजी यादव, रुदल यादव उर्फ कृष्णा यादव, सरस्वती कुमारी, विक्की देवी, कारीसाथ के धनु कुमार, शिवनाथ सिंह, इकबाल अंसारी, केशोपुर की धनवंती देवी, वैजयंती देवी, बिहियां की धनराजो देवी, सोनबरसा के राधेश्याम कुमार, समरदह बिहिंया की राबङी देवी, ब्रह्मपुर की लक्षमीना देवी, फूला देवी आदि शामिल हैं। सभी घायल बिहियां और जगदीशपुर क्षेत्र के बताये जाते हैं।

Related posts

उमरिया:जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत दीवार लेखन के साथ ही आम जन से किया जा रहा संवाद।

rktvnews

चतरा:गिद्धौर बना चतरा का “मॉडल सोलर गांव”, स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नेता गुड्डू बबुआन करेंगे जन संवाद,लोगो की समस्याओं से होंगे अवगत,करेंगे समाधान।

rktvnews

भोजपुर:पीएनबी मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे के नेतृत्व में पीएनबी मंडल कार्यालय द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:संविधान दिवस पर समाहरणालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ।

rktvnews

इंदौर जिले में एसआईआर के तहत मतदाताओं को 2003 की जानकारी उपलब्ध कराने के लिये प्रत्येक झोन में हेल्पडेस्क स्थापित।

rktvnews

Leave a Comment