RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

नवादा: कोलकाता के घोष दंपत्ति ने आलिशा को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु लिया गोद।

RKTVNEWS/नवादा(बिहार )03 मार्च।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी, नवादा एवं दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, नवादा नवादा द्वारा कोलकाता के दंपति राजीव घोष एवं उनकी पत्नी सौमिता घोष को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु शिशु अलिसा को गोद दिया गया। दंपति द्वारा शिशु को प्राप्त करते ही दम्पति ने अत्यंत हर्ष प्रकट किए और उन्होंने बताया कि आज से हमारा परिवार पूर्ण हो गया। पिछले लगभग तीन वर्ष से दत्तक ग्रहण की प्रतीक्षा कर रहे थे।
केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण, न्यू दिल्ली, भारत सरकार के केरिंग्स पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण विनियमन 2022 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 में निहित प्रवधानानुसार सभी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर विधिवत दत्तक ग्रहण किया गया। अर्पणा झा सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में 11 शिशु आवासित हैं। जिनका दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया की जारी है।
इस अवसर पर मुकेश कुमार बाल संरक्षण पदाधिकारी, सुधा रानी बाल कल्याण समिति नवादा,आदर्श निगम प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय वायु सेना के मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने संवैधानिक चेतना की अलख जगाई: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 अप्रैल 24

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदान दलों का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न, 1263 सक्रिय पुरुष और युवा मतदान दल, 40 महिला मतदान दलों का गठन।

rktvnews

पटना:सच्चिदानंद सिन्हा के निधन पर माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य की श्रद्धांजलि।

rktvnews

चतरा:निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजनों को जागरूक करने हेतु सदर अस्पताल से पोस्ट ऑफिस चौक तक निकाला गया प्रभात फेरी।

rktvnews

Leave a Comment