RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रोटरी क्लब ऑफ आरा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

रक्तदान पीड़ितों की सेवा का सबसे उत्तम माध्यम:अध्यक्ष रो रामकुमार सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई। रविवार को रोटरी क्लब आफ आरा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन पूर्व मुखिया राममूर्ति प्रसाद के बहियारा स्थित आवास पर आयोजित हुआ। जिसमें गांव के 28 सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान
किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रामकुमार सिंह, वरीय सदस्य अवधेश पांडेय, अखिलेश्वर प्रसाद, राजेश कुमार सिंह,डा जीवेश कुमार,संजीव गुप्ता,अभय कुमार जैन, अमित आनंद, मंजीत आनंद,कृष्ण माधव अग्रवाल उर्फ टिंकू जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और रक्तदान दाताओं का हौसला बढ़ाया। रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर की टीम रक्तदान के प्रति सक्रियता से लगी हुई है और ब्लड बैंक को समृद्ध बनाने के लिए दिन रात प्रयत्नशील है। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुखिया राममूर्ति जी द्वारा किया गया। इन्होंने तमाम रक्त दान दाताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने हमारे अनुरोध पर रक्तदान करने के लिए उपस्थित हुए। क्लब के सदस्यों का सहयोग तथा रक्तदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी। अध्यक्ष रो रामकुमार सिंह उपस्थित सदस्यों का अभिवादन और स्वागत किया। इन्होंने बताया कि क्लब के सभी सदस्य रक्तदान के प्रति सबसे ज्यादा समर्पित है और इस अभियान को सफल बनाने में जी जान से लगे हुए हैं। 1 जुलाई से नए सत्र का कार्यकाल प्रारंभ हुआ है और इतने अल्प समय से आज तीसरा कैंप हो रहा है। यह क्लब के लिए खुशी और सहयोगियों के लिए गर्व का विषय है। शिविर द्वारा संग्रहित रक्त से मरीजों की बचता है, गोली लगने,ऑपरेशन और दुर्घटना के समय रेडक्रॉस से ब्लड की आपूर्ति की जाती है। इसलिए पीड़ितों की सेवा का बेहतर माध्यम है रक्तदान।
विशेष उपस्थिति में पूर्व एमएलसी और रेडक्रॉस के अभिभावक लाल दास राय, पूर्व वाइस चेयरमैन डा निर्मल कुमार सिंह, सचिव डा विभा कुमारी, पूर्व सचिव सह ब्लड डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,डा मदन मोहन द्विवेदी आदि रहे।
रक्तदान करने वालों में शैलेंद्र सिंह, जितेश कुमार, रितेश कुमार ,राजकुमार, अमित आनंद, सुमन कुमार ,छोटक गोंड,सनी कुमार, रविंद्र कुमार, मोहम्मद मुस्ताक अहमद ,राजू चौधरी ,जयप्रकाश कुमार, दीपक कुमार, तुलसी चौधरी ,रजत कुमार, हिमांक कुमार, संतोष कुमार सिंह ,राहुल कुमार ,बलवंत कुमार, पवन कुमार, प्रेम कुमार, जितेंद्र कुमार आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:आइसा बिहार की राज्य स्तरीय कार्यशाला आरा में शुरू।

rktvnews

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आगामी बजट के लिए प्राप्त किए सुझाव।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक संपन्न!इस योजना का उद्देश्य गांव से प्रखंड जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

भोजपुर जिले के रामापुर सनदिया में परशुराम जयंती समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर उसकी शोभा बढ़ाई।

rktvnews

बक्सर:ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment