RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्य सचिव की डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)10 अप्रैल।मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर भारत सरकार के कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय में चीफ नॉलेज एडवाइजर श्री राजीव चावला भी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण को निर्धारित समय सीमा के तहत पूर्ण करने के लिए जिलेवार एवं तहसीलवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सर्वे के कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मैन पावर लगाई जा सकती है। उन्होंने किसान पंजीकरण के लिए अधिकारियों को शीघ्र तकनीकी सहायता हेतु कृषक एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से लगातार संपर्क में रहने की बात कही।
मुख्य सचिव ने कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय में चीफ नॉलेज एडवाइजर राजीव चावला से डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत एपीआई इंटीग्रेशन को शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के कृषकों की पीएम किसान सम्मान निधि के वितरण में रुकावट नहीं आएगी।
इस अवसर पर सचिव एसएन पाण्डेय, चंद्रेश कुमार यादव, महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:लंबित तथा प्रक्रियाधीन भर्तियों को शीघ्र पूरा करें : मुख्य सचिव

rktvnews

पिथौरागढ़:शीत लहरी से निपटने को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

rktvnews

भोजपुर : पाॅच अभियुक्त गिरफ्तार, रेल पुलिस को सुपुर्द।

rktvnews

बिहार : भोजपुर: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में जिला अभियोजन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

झारखंड:राज्यवासियों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:11 दिसंबर 23

rktvnews

Leave a Comment