RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:04 अगस्त को भाजपा के विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे रविवार को जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी और संयोजको के साथ एक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष के आवास पर हुआ।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा बताया गया कि चार अगस्त को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर का विस्तृत जिला कार्यसमिति का बैठक होगा। उक्त बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि बिहार के उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। बैठक मे पूर्व सांसद,विधायक, पूर्व विधायक, विधानपार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य,सभी मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक विस्तृत होगा और उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक मे तय हुआ कि कार्यक्रम धनुपरा स्थित विजन राँयल रिसोर्ट सभागार मे होगा। बैठक मे कार्यक्रम की तैयारी हेतु विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई।
बैठक मे उदय प्रताप सिंह,सतीश भट्ट,नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, रामसागर राय,शैलेश कुमार गुड्डू,रामदिनेश यादव,रवि केसरी सहित विधानसभा प्रभारी और संयोजक शामिल रहे।

Related posts

भोजपुर:7 नवंबर 23 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम: डॉ प्रवीण कुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

बागपत:“डर नहीं, समझ जरूरी”—शिविर ने हटाए नेत्रदान से जुड़े भ्रम।

rktvnews

पारिवारिक विवाद में उभय पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

भोजपुर:अशोक राम के पुनः अध्यक्ष मनोनीत होने पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने किया अभिनंदन।

rktvnews

सभापति, झारखंड विधान सभा प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में चतरा जिला अंतर्गत सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment