RK TV News
खबरें
Breaking News

50 अवैध झोपड़ियां जलकर खाक ।

पटना/बिहार (रवि शेखर प्रकाश), 9मार्च 23।असियाना दीधा रोड़ में नाला पर नेपाली नगर के समीप राजीव नगर थाना से महज़ 200 कदम पर अवैध रुप से बनाई गई लगभग 100 झोपड़ीयों में दोपहर अचानक आग लग गई ।स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया ने तुरंत मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिया, जिला प्रशासन और डीएम से बात करके इनके लिये राहत समाग्री की व्यवस्था करवाई ।दानापुर सीओ भी घटना स्थल पर मौजुद रहे ।हालाकि दम्कल की गाडियाँ के पहुंचने से पहले सभी झोपड़ियां जलकर राख हो गई ।विधायक संजीव चौरसिया ने सबो के लिये पटना डीएम से बोलकर खाना- पानी और राहत सामग्री की तत्काल व्यवस्था करवाई ।
आग लगने के कारणों का स्पस्ट पता नहीं चला है।लोगों द्वारा आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। कुछ प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया की इन झोपडियो में शराब , स्मैक और गाँजा का कारोबार होता था ।झोपड़ी के बगल में कुछ लोग बैठकर शराब , गाँजा और स्मैक पी रहे थे ।उन लोंगो ने बताया की हो सकता है की गंजेडीयो ने ही चिंगाड़ी फेकी हो ,जिसकी वजह से आग लगी ।
कहाँ से आके अवैध रुप से झोपड़ी बनाये थे ?
इन लोगो ने बताया की नौबतपुर,दुल्हिन बजार ,पाली और विक्रम से आके यहाँ अवैध झोपड़ी बना कर रह रहे है। इन लोगों को जमीन मालिक के द्वारा ज़मीन खाली करने का नोटिस भी दिया गया है।

Related posts

मध्यप्रदेश:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिये मीडिया का सहयोग जरूरी- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

rktvnews

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भोजपुर जिले के विकास तीर्थ कार्यक्रम में हुए शामिल! शहर के प्रबुद्धजनों से किया संपर्क संवाद।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने त्रिपुरा की मत्स्य पालन में संभावनाओं के बारे में बताया, हितधारकों से त्रिपुरा को ‘‘मछली आधिक्‍य राज्य’’ बनाने का आग्रह किया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहरी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार सरस मेले में क्रिसमस पर रही धूम।

rktvnews

झारखंड: चतरा:सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत किए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment