RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रामापुर सनदिया आंगनबाड़ी केंद्र पर किया गया अन्नप्रासन का आयोजन।

आरा\भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।समेकित बाल विकास परियोजना आरा ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी रामापुर संदिया पूर्वी कोड 92 पर शुक्रवार को अन्न प्रासन्न दिवस के उपलक्ष में 6 माह के बच्ची को मुंह जूठी कराया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित महिलाओं ने ढोल झाल बजाकर सोहर से की ।इसके बाद सुनीता तिवारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरा ग्रामीण,रंभा कुमारी महिला प्रयवेक्षिका,मंजू देवी सेविका ने सयुक्त रूप से उपस्थित महिलाओं के 6 माह की बच्ची शिवानी कुमारी को खीर खिला कर मुंह जूठी किया। सीडीपीओ सुनीता तिवारी ने कहा कि 6 माह के बच्चे को मा के दूध के अलावे ऊपरी आहार बहुत ही जरूरी है।बच्चे को दूध के आलावे नरम,मुलायम,मोटे अन्नाज,खीर मूंग का दाल,खिचड़ी ,अंडा के अंदर वाला पीला भाग खिलाने की आदत डालना चाहिए ताकि बच्चे को खाने की आदत पड़े और वह बच्चा मजबूत हो सके ।उपस्थित गर्भवति – धात्री महिलाओं से उन्होंने मोटे अनाज के साथ साथ हरी सब्जी ,सुपाच्य खाद्य पदार्थ लेने की सलाह दी। महिला को अपने बच्चो के स्तन का दूध पिलाना चाहिए। मां का दूध ही बच्चो का सर्वोत्तम आहार है।उपस्थित लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि विभाग द्वारा जब जब आंगनबाड़ी केंद्र को राशि मुहैया कराई जाती है राशन वितरण किया जाता है तथा बच्चो को नियमित खाना भी खिलाया जाता है। सेविका मंजू देवी और सहायिका पूनम देवी का कार्य हमेशा संतोष प्रद है।कार्यक्रम में पोषक क्षेत्र की सनामुखी देवी,गीता देवी,सुनैना देवी,सविता देवी,अति सुंदर देवी आदि दर्जनों महिला उपस्थित थी।

Related posts

नारनौल:मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहूलियत के लिए किए जा रहे खास इंतजाम: डीसी, मोनिका गुप्ता

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के खूंटी से प्रमुख सरकारी योजनाओं की परिपूर्णता सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने चान्दनहेड़ी राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की निर्माणाधीन 44 करोड़ की परियोजना का किया निरीक्षण।

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन, विधि-व्यवस्था, खनन, भूमि विवाद निवारण, शराबबंदी आदि विभागों की मैराथन बैठक हुई।

rktvnews

एक वोट अर्जुन के उस तीर के समान है जो जयधत और उसके पिता की मृत्यु का कारण बना:गीतकार और गायक ,अजीत कुमार पांडेय

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की भावी महिला मतदाता एवं 17-19 आयु वर्ग के मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र 6 की उपलब्धता के बिन्दु पर समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment