RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

चतरा:NEET एवं JEE अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग, 18 मार्च से आवेदन शुरू।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)17 मार्च।जिले के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन चतरा द्वारा NEET एवं JEE अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। यह योजना विशेष रूप से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ की जा रही है।
उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को उच्च गुणवत्ता की कोचिंग उपलब्ध कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।
इस कार्यक्रम के तहत प्रवेश के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी 18 मार्च 2026 से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा 31 मार्च 2026 को आयोजित होगी।
चयनित विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं अप्रैल 2026 से प्रारंभ की जाएंगी, जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री एवं परीक्षा उन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
उपायुक्त ने जिले के सभी योग्य विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन loksetuchatra.in के माध्यम से अवश्य करें।

Related posts

सेना के ट्राई सर्विस अधिकारियों के लिए रक्षा सेवा तकनीकी स्टाफ कोर्स पुणे के मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव के सिलवासा में 2580 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर: आरा में भाजपा चुनाव प्रवास 2025 के तहत महिला केंद्रित बैठक, मेयर इंदु देवी के आवास पर हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर के आरा में चैत्र महोत्सव में गंगा अवतरण को कथक कलाकार जीवंत करेंगे…..

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया; BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि।

rktvnews

झारखंड:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment