RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति,पटना द्वारा भोजपुर में चल रहे एचआईवी एड्स कार्यक्रम की कि गई समीक्षा।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 18 जुलाई। आज सदर अस्पताल के सभागार में डाॅ . ए. अहमद , जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी भोजपुर आरा की अध्यक्षता में जिला में स्थित HIV/ AIDS के सभी प्रभाग (ART केंद्र, आईसीटीसी केंद्र, पीपीटीसीटी केंद्र एवं सुरक्षा क्लिनिक की समीक्षात्मक बैठक की गई । इस बैठक में जिला स्तर पर चल रहे एचआईवी /एड्स रोकथाम के कार्यक्रम की समीक्षा की गई। राज्य स्तर से डॉ राजेश, Deputy Director ( CST) के द्वारा पदाधिकारी एवं कर्मियों को भारत सरकार की महत्वपूर्ण कार्यक्रम इंडेक्स टेस्टिंग को लेकर पदाधिकारी एवं समस्त कर्मियों को दिशा- निर्देश दिया गया । इस बैठक के माध्यम से सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया की व्यापक पैमाने पर जिला में एचआईवी संक्रमित रोगियों के परिवार ,सहोदर भाई- बहन एवं उनके बाल बच्चों की इन्डेक्स सूची को भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल SOCH पर इंडेक्स टेस्टिंग डाटा ससमय लोड करने एवं लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया है। कुछ कर्मियों के द्वारा इस कार्यक्रम में कोताही बरतने पर सख्त हिदायत देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही संसाधन की कमी को दूर करने हेतु राज्य द्वारा उपलब्ध कराए गए राशि से क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया । मौके पर कार्यक्रम में भोजपुर जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षक राकेश कुमार सिंह, परामर्शी धर्मेंद्र सिन्हा, सचदेव कुमार , विजय कुमार, लैब टेक्नीशियन प्रभात ठाकुर, फार्मासिस्ट रेनू कुमारी एवं अन्य सहयोगी संस्था बिहान के पी सी स्नेहा कुमारी इत्यादि मौजूद रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने तीन अधिकारियों का तत्काल स्थानांतरण करने का दिया आदेश।

rktvnews

चतरा जिला के कुल 32 केन्द्रों पर झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का हुआ आयोजन।

rktvnews

जिले में 28,684 लाभार्थियों को स्मार्टफोन कि सौगात!शुक्रवार को जिले में 2 हजार 403 स्मार्टफोन का किया गया वितरण।

rktvnews

भोपाल:दुष्यंत संग्रहालय में साहित्यकार डॉक्टर अर्जुन दास खत्री के जन्मदिवस पर किया गया स्मरण।

rktvnews

चतरा:रेफरल अस्पताल सिमरिया में डायलिसिस सेवाएं जल्द होगी प्रारंभ।

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने आरा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment