RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:ग्लोबल स्किल्स पार्क के युवाओं को मिले एक से अधिक कंपनियों से नौकरी के अवसर।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)19 मार्च।संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क (SSRGSP) ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के एडवांस्ड प्रिसिजन इंजीनियरिंग के एक वर्षीय पाठ्यक्रम के छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। कई छात्रों को एक से अधिक कंपनियों से ऑफर प्राप्त हुए, जिससे उनकी करियर संभावनाएं और सशक्त हुई हैं। इस उपलब्धि के तहत, 49 छात्रों को JBM Group, MSME, Harsha Engineering जैसी नामी कंपनियों में नियुक्ति मिली है।
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। राज्य मंत्री श्री टेटवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “सही मार्गदर्शन और परिश्रम से आप हर ऊंचाई प्राप्त कर सकते हैं। आज का युवा केवल नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला भी बने और देश की प्रगति में अपना योगदान दे।” समारोह में टेक्निकल एजुकेशन कमिश्नर अवधेश शर्मा और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. कल्पेश वांड्रा, संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरीश शर्मा, सीनियर डायरेक्टर शमीम उद्दीन, छात्र, शिक्षक और प्रतिष्ठित उद्योगों के अतिथि उपस्थित रहे।

“संस्थान एंथम और न्यूज़ लेटर “कौशलम” का शुभारंभ”

समारोह के दौरान SSRGSP का आधिकारिक एंथम (संस्थान गीत) लॉन्च किया गया, जो संस्थान के मूल्यों, प्रतिबद्धता और टीम वर्क को दर्शाता है। इसके अलावा, राज्य मंत्री श्री टेटवाल ने SSRGSP के आधिकारिक न्यूज़ लेटर “कौशलम” का भी शुभारंभ किया, जो संस्थान की उपलब्धियों और कौशल विकास की नई कहानियों को उजागर करेगा।

“छात्रों के अनुभव और संकल्प”

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में चयनित छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी सफलता की खुशी व्यक्त की। उन्होंने शिक्षकों और सहपाठियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही, अपने कौशल और ज्ञान का उपयोग कर देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। ग्लोबल स्किल्स पार्क लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है, और यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्ता व व्यावसायिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

Related posts

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला डाक्टर के नकाब खींचे जाने की घटना के खिलाफ ऐपवा का राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत आरा में विरोध मार्च।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में 12,100 करोड़ रुपये लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

यार्ड 132 (एलएसएएम 22) की आपूर्ति।

rktvnews

वैज्ञानिकों ने प्रकाश संबंधी लचीली बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर-नैनोकम्पोजिट फिल्में बनाईं।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राजस्व कर्मचारी किशोरी मोहन के निधन पर शोक सभा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment