RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर के नये बीडीओ व निवर्तमान बीडीओ का सम्मान समारोह आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक भवन में नव पदस्थापित बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह और निवर्तमान बीडीओ राकेश कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान बीडीओ राकेश कुमार का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने निवर्तमान बीडीओ राकेश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया तथा उनके कार्यशैली की प्रशंसा की। निवर्तमान बीडीओ राकेश कुमार ने शाहपुर में अपने कार्यकाल के दौरान लोगों से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं नव पदस्थापित बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने कहा कि जनता का काम, उनके अधिकार एवं मान सम्मान की रक्षा करना मेरी  प्राथमिकता होगी।

नव पदस्थापित व निवर्तमान बीडीओ का सम्मान समारोह

लोगों के काम को ससमय पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा ताकि लोगों को बार-बार अनावश्यक रूप से प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। विदित हो कि नव पदस्थापित बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड में पदस्थापित थे। उनका तबादला वहाॅ से शाहपुर हुआ है। वहीं निवर्तमान बीडीओ राकेश कुमार का स्थानांतरण शाहपुर से सारण जिले के परसा प्रखंड में हुआ है। इस अवसर पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, निवर्तमान बीडीओ राकेश कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह, लवनाथ सिंह, शशि प्रताप सिंह, सुधीर कुमार, मंटू सिंह सहित प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

25 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

हेल्थ इंस्टिच्युट में आयोजित तीन दिवसीय वैज्ञानिक-कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिए विचार।

rktvnews

हनुमामगढ:सुरेंद्र कुमार सामरिया ने पीआरओ पद पर किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सट्टेबाजी और जुए से जुड़े विदेशी ऑनलाइन प्लेटफार्म का समर्थन करने के प्रति सचेत किया है।

rktvnews

आरा में इंडिया गठबंधन की जीत पक्की: सुदामा प्रसाद

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने किया राजकीय उर्दू पुस्तकालय, पटना के नये भवन का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment