RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : मोहर्रम के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित।

मोहर्रम को लेकर शाहपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने मोहर्रम पर्व पर ताजिया निकालने का रूट चार्ट और टाइमिंग के संबंध में उपस्थित लोगों को बताया। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और सख्ती से निपटा जायेगा। नव पदस्थापित बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने लोगों से आपसी सद्भाव के माहौल में शांतिपूर्वक मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों तथा जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने एवं सौहार्दपूर्ण माहौल मे मोहर्रम पर्व मनाने को कहा। बैठक में थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, नगर पंचायत के जेई जयनंदन चौधरी, एस आई हरिश्चंद्र कुमार, एस आई विपिन प्रसाद, एएसआई मनीष कुमार, पूर्व जिला पार्षद यूनुस खाॅ उर्फ कफरू खाॅ, सरपंच बशारत हुसैन, एनुल बारी खान, मो जमील, वार्ड पार्षद मो शाहिद अनवर उर्फ सगीर, मनोज पासवान, कामेश्वर राज, संजय चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट।

rktvnews

एक फिल्मकार के रूप में मेरा यह कर्तव्य है कि मैं जागरूकता लाऊं और लोगों को सबकुछ गवां कर फिर से उठ खड़े होने की कहानी बताऊं: धनीराम टिस्सो, कार्बी फीचर फिल्म ‘मीरबीन’ के निर्माता

rktvnews

राजस्थान सरकार की केंते एक्सटेंशन खदान के लिए जन सुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी की बिहार पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल संचालन हेतु बैठक।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने एनसीजीजी द्वारा आयोजित जम्मू एवं कश्मीर प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए फील्ड प्रशासन में क्षमता निर्माण कार्यक्रम के सातवें बैच के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

रांची:अबुआ सरकार में सर्वाधिक लूटे पीटे जा रहे गरीब आदिवासी : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment