RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा:बालगृह,पर्यवेक्षण गृह एवं दत्तक गृह का हुआ औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार)11जुलाई। उच्च न्यायालय पटना के आदेश पर बुधवार को गठित कमिटी के सदस्यों ने बालगृह,पर्यवेक्षण गृह एवं दत्तक गृह का औचक निरीक्षण किया।
कमिटी के सदस्यों ने सभी चाइल्ड केयर होम्स में आवासित बच्चों से बात कर रहन-सहन आदि के संबंध में जानकारी लिया। सदस्यों ने बच्चों की सुरक्षा, खान पान, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य आदि की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त किए।
सदस्यों द्वारा बच्चों को पीने के पानी, शौचालय, सोने के लिए बिस्तर जैसी सुविधाओं की जांच की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने बताया कि तीनों जगहों का निरीक्षण किया गया, कुछ कमियां पाई गई सभी को दूर करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है।
उन्होंने कहा कि चाइल्ड केयर होम्स में बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए।
निरीक्षण में समिति के सदस्य एसडीसी वृशभानू कुमारी चन्द्रा,एसडीपीओ कमतौल ज्योति कुमारी, सिविल सर्जन, जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी मौजूद थे।

Related posts

पूर्व घोषित 7 अगस्त को माले के निगम के समक्ष भ्रष्टाचार विरोधी धरने को लेकर नेताओं ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

सारण:कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई 17 से 20 जनवरी तक स्थगित रहेगी।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बंध में बैठक ली।

rktvnews

बक्सर: भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अमित पाण्डेय के नेतृत्व में नवरात्रि के शुभ अवसर पर महा अष्टमी फलाहार कार्यक्रम का अयोजन।

rktvnews

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने “एनजेडपी साथी ऐप” लॉन्च किया और नेशनल ज़ूलॉजिकल पार्क में सेल्फ-टिकटिंग कियोस्क का उद्घाटन किया

rktvnews

बिहार।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुःख।

rktvnews

Leave a Comment