RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:मछुआरा दिवस मनाया गया।

RKTVNEWS/सारण (छपरा)10 जुलाई।आज कृषि प्रांगण के सभागार में मछुआरा दिवस मनाया गया। यह दिवस 1957 में हीरा लाल चौधरी एवं अलिकुन्ही के द्वारा मत्स्य का प्रजनन कराये जाने एवं नीली क्रान्ति का शुरूआत किये जाने के उपलक्ष में मनाया जाता है। मछुआरा दिवस के अवसर पर प्रखण्ड से आये हुए इसुआपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री शिवनाथ सहनी, गांझी मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री अरविन्द प्रसाद, परसा मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री सरयूग सहनी, मशरख मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री रेशमा देवी, मकेर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री रिना देवी, अमनौर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री अनिता देवी एवं एकमा मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री आदि अपना-अपना विचार प्रकट किया गया।
वन विभाग के फोरेस्टर, प्रतिक्षा सिंह ने प्रवासी पक्षियों का शिकार न करने और वन विभाग के योजनाओं से संबंधित जागरूकता एवं प्रचार प्रसार किया गया।
इस अवसर पर सुमन कुमार, उप मत्स्य निदेशक, सारण परिक्षेत्र, छपरा, प्रदीप कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सारण,श्यामबिहारी सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी, सारण, रामविचार मांझी, अंकित कुमार, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, नरेन्द्र कुमार, मो० अख्तर हुसैन, चंचला कुमारी, आस्था कुमारी, अमृता रंजन, मत्स्य विकास पदाधिकारी एवं श्रवण पंडित, कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने EVM/VVPAT वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में छोटी बड़ी सभी आकांक्षाओं को किया जा रहा दर्ज।

rktvnews

राम नवमी महोत्सव को लेकर समिति और जिला प्रशासन के बीच आवश्यक बैठक संपन्न।

rktvnews

गया:रेरा बिहार द्वारा आयोजित हुआ एक दिवसीय संवेदीकरण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

बक्सर:इतिहास पुराण संत और संस्कृति का अनादर करने वाले त्‍यागने योग्‍य:जीयर स्‍वामी

rktvnews

भोजपुर:एनएसएस महाराजा कालेज व स्माइल हाउस द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment