RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में सात निश्यच पार्ट-2 की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)10 जुलाई।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज सात निश्यच पार्ट-2 की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भता, कुशल युवा कार्यक्रम, हर खेत सिंचाई का पानी, हर घर नल का जल ग्रामीण का अनुरक्षण, सभी गाँवों में सोलर स्ट्रीट लाईट एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ग्रामीण का समीक्षा विस्तार से किया गया। समीक्षा के क्रम में प्रगति असंतोषजनक पाया गया। जिसके आलोक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के अनुरूप विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा उपभोगता शुल्क के संग्रहण में प्रगति नहीं होने के कारण जिला समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, कार्यपालक अभियंता बुडको बक्सर, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/डुमराँव, प्रबंधक डीआरसीसी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 01 अप्रैल 24

rktvnews

आर्थिक सर्वेक्षण देश के कृषि और ग्रामीण भारत की मजबूती का दस्तावेज़: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

सारण:आगामी लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:बाल श्रम, बाल विवाह, बाल व्यापार एवं बाल संरक्षण को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

शहरी नियोजन सुधार।

rktvnews

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां:ऐसे सुप्रीम कोर्ट की क्षय हो!

rktvnews

Leave a Comment