RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के 5वें दिन 6 प्रखण्ड के पंचायत में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आयोजित शिविर में हजारों की संख्या में आम जन पहुँच महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने हेतु दिया आवेदन।

चतरा/झारखंड 30 नवंबर।आज कार्यक्रम के 5वें दिन जिले के हंटरगंज प्रखण्ड के डाहा पंचायत, चतरा प्रखण्ड के सिकीद पंचायत, ईटखोरी प्रखण्ड के ईटखोरी पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के कसारी पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत, प्रतापपुर प्रखण्ड के हुमाजांग पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
षिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
आज के शिविर में चतरा प्रखण्ड के सिकिद पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कुल 909 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 362 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया, हंटरगंज प्रखण्ड के डाहा पंचायत में 1378 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 1348 आवेदन का निष्पादन किया गया, इटखोरी प्रखण्ड के इटखोरी पंचायत में 550 आवेदन प्राप्त हुए है 347 आवेदनों का निष्पादन किया गया, सिमरिया प्रखण्ड के कसारी पंचायत में 1376 आवेदन प्राप्त हुए वहीं 361आवेदनों का निष्पादन किया गया, टंडवा प्रखंड के नावाडीह उर्फ तेलियादिह पंचायत में 1181 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 440 आवेदन का निष्पादन किया गया, प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजांग पंचायत में 930 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 606 आवेदन का निष्पादन किया गया।
बताते चले कि दिनांक 01.12.2023 को कुन्दा प्रखण्ड के सिकीदाग पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के गेरूआ पंचायत, नगर परिषद क्षेत्र चतरा में मध्य विद्यालय दिभा स्कूल 4 एवं 5 वार्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

Related posts

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका ने मनोविकास केंद्र का किया अवलोकन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा में 93 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

rktvnews

छत्तीसगढ : सिर पर मटकी लेकर लंबे सफर से घोड़ाटोली के निवासियों को मिली निजात।

rktvnews

औरंगाबाद:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आर्यन एजुकेशनल एवं राधिका पारा मेडिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ राज्य में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment