RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)06 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय में गढ़वाल कमिश्नर और वर्चुअल माध्यम से जुड़े कुमाऊं कमिश्नर के साथ बैठक कर भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिला और तहसील प्रशासन को 24*7 अलर्ट पर रखा जाए। जलभराव की स्थिति में आपदा प्रभावितों के रहने और खाने का उचित प्रबंधन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से भी लगातार संपर्क बनाकर रखा जाए साथ ही सड़कों के बंद होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मौसम विभाग की चेतावनी एवं स्थानीय मौसम संबंधी गतिविधियों के आधार पर ही स्कूलों को खोलने और बंद करने का निर्णय लेने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

Related posts

भोजपुर: आरा पहुंचे मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज ससंघ,हुई भव्य अगवानी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरुआत।

rktvnews

झारखंड में विधानसभा चुनाव की हुई घोषणा।

rktvnews

भोजपुर डीएम को मिलेगा BEST DISTRICT ELECTION OFFICER का अवॉर्ड।

rktvnews

चतरा:वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा, विकास योजनाओं के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

मां काली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पर हुआ पौधारोपण।

rktvnews

Leave a Comment