RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: आरा पहुंचे मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज ससंघ,हुई भव्य अगवानी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जुलाई। गुरुवार को आरा नगर में चातुर्मास के लिए पधारे क्रांतिकारी विचारक परम् पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज ससंघ का भव्य आगवानी श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा किया गया। प्रातःकाल में श्री जैन बाला विश्राम प्रांगण से मुनिसंघ को आरा नगर में ले जाने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्तगण पहुंचे वहां से गाजे-बाजे के साथ एक बड़ी शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें जैन बाला विश्राम छात्राएं, बच्चें, युवा, पुरुष एवं महिलाएं शामिल थे। भक्तगण जैन प्रतीक वाली अंगवस्त्र धारण कर मुनिश्री का जयकारा लगाते हुए आरा नगर पहुंचे। आरा नगर स्थित भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में मुनिसंघ का भव्य आगवानी जैन समाज के द्वारा किया गया तत्पश्चात भक्तों के द्वारा पाद प्रक्षालन के उपरांत मुनिसंघ के साथ सभी ने भगवान महावीर का दर्शन किए। तत्पश्चात शोभायात्रा श्री दिगम्बर जैन चंद्रप्रभु मंदिर प्रांगण में पहुंची जहां मुनिसंघ का भव्य आगवानी एवं पाद प्रक्षालन किया गया। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि चातुर्मास हेतु मुनिसंघ की आरा नगर प्रवेश के कार्यक्रम में भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों से भक्तगण शामिल हुए। दोपहर समय में गुरुपूर्णिमा का भव्य कार्यक्रम आयोजित था जिसमें 11 विशिष्ट द्रव्यों से भक्तों द्वारा मुनिश्री का पूजन, प्रक्षालन, शास्त्र भेंट किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बच्चों के द्वारा अनेकों भक्ति भजन, नृत्य का आयोजन हुआ। मुनिश्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने प्रवचन में बोले कि आरा अनेकों अतिशयकारी मंदिरों की नगरी है आरा का नाम मैंने बहुत सुना था वैसा ही मैंने आकर महसूस किया। आपलोगों ने बहुत ही भव्य आगवानी किए आप सभी को बहुत-बहुत मंगल आशीर्वाद है। उन्होंने बताया कि आरा में अनेकों साधुओं का प्रवास एवं चातुर्मास संपन्न हुआ है इसबार धर्मनगरी आरा में मेरा चातुर्मास होना निश्चित हुआ है। चातुर्मास समय में आध्यात्मिक जागृति और आत्म-साधना के लिए उत्तम माना जाता है। चातुर्मास सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने का भी एक अवसर है। पंचायती मंदिर के सचिव डॉ आदित्य विजय जैन ने बताया कि किसी नगर में साधु का चातुर्मास होना नगर एवं समाज के सौभाग्य का प्रतीक है हमलोग बहुत ही पुण्यशाली, सौभाग्यशाली है जिन्हें इतने महान गुरु का सानिध्य मिलेगा। संध्या समय में गुरुभक्ति, आरती, भजन, व्यावृत्ति का कार्यक्रम आयोजित हुआ। उक्त अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के पदाधिकारी, सदस्यों के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में “मतदाता शपथ” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाजों दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिणी चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के एक भाग के रूप में सिंगापुर की अपनी यात्राएं पूरी कीं।

rktvnews

खैरागढ़ विवि में पंथी नृत्य पर प्रशिक्षण कार्यशाला 15 से!कुलसचिव डॉ. तिवारी करेंगे उद्घाटन।

rktvnews

विकसित भारत संकल्‍प यात्रा : इंशा शाबिर की सपनों को साकार करने वाली कहानी

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने वाले पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में वसंतोत्सव-2025 पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment