RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)06 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय में गढ़वाल कमिश्नर और वर्चुअल माध्यम से जुड़े कुमाऊं कमिश्नर के साथ बैठक कर भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिला और तहसील प्रशासन को 24*7 अलर्ट पर रखा जाए। जलभराव की स्थिति में आपदा प्रभावितों के रहने और खाने का उचित प्रबंधन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से भी लगातार संपर्क बनाकर रखा जाए साथ ही सड़कों के बंद होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मौसम विभाग की चेतावनी एवं स्थानीय मौसम संबंधी गतिविधियों के आधार पर ही स्कूलों को खोलने और बंद करने का निर्णय लेने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

Related posts

भगत सिंह और आज की चुनौतियां!

rktvnews

झारखण्ड:दुमका, राजमहल और गोड्डा में हुआ 68.32 प्रतिशत मतदान : के. रवि कुमार

rktvnews

भोजपुर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले शाहपुर विधायक राकेश ओझा।

rktvnews

अनंत अंबानी की बड़ी पहल : केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण के लिए ₹18 करोड़ का दान।

rktvnews

4 मार्च जन्म दिन विशेष:पारदर्शी और कुशल नेतृत्व के धनी कैबिनेट मंत्री ‘रणबीर गंगवा’

rktvnews

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment