RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर : शाहपुर मे 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरुआत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 1 मार्च। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में 2 मार्च 2024 से आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरुआत हो होगी। शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में ज्ञापांक 192 दिनांक 01/03/2024 द्वारा आदेश निर्गत किया गया है। यह आदेश दिनांक 02/03/2024 से प्रारंभ होकर कार्य समाप्ति तक लागू रहेगा। सरकार के सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार पटना के पत्रांक 1152/ खाद्य, दिनांक 23/2/2024 द्वारा सूचित किया गया है कि मुख्य सचिव, बिहार एवं अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग, बिहार पटना से प्राप्त आदेश एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर आरा के कार्यालय आदेश ज्ञापांक   161/आ दिनांक 29/2/2024 के द्वारा निर्गत आदेश एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु सभी पंचायतों में जन वितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान पर जन सेवा केंद्र स्थापित की गई है। आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विक्रय स्थल पर जन सेवा केंद्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु पंचायतवार सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विक्रय स्थल पर जन सेवा केंद्र को संबद्ध किया गया है तथा जिला पदाधिकारी, भोजपुर के निर्देशानुसार पंचायत सरकार भवन या पंचायत कार्यालय भवन में कार्यरत कार्यपालक सहायक को संबद्ध किया गया है। जिला पदाधिकारी, भोजपुर के आदेश के आलोक में पंचायत स्तरीय नोडल पदाधिकारी तथा दो पंचायत पर एक पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी की प्रति नियुक्ति की गई है। आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाया जायेगा। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। इस संबंध में यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होगी तो उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर किया नमन।

rktvnews

7.16% भारत सरकार प्रतिभूति 2023’ का पुनर्भुगतान

rktvnews

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन।

rktvnews

भोपाल:रंजन कलश की मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:स्नातक ग्रेड के शिक्षको ने बड़हरा बीडीओ से मिलकर प्रोन्नति की मांग की।

rktvnews

दरभंगा:आयुक्त के सचिव सत्येन्द्र कुमार के सम्मान में सेवानिवृत्ति के उपरान्त विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment