RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

दरभंगा:परिवादियों के फरियाद को समाधान हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )06 जुलाई।जनता दरबार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के निर्देशानुसार उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित जिले भर से आए परिवादियों से अपर समाहर्ता विभागीय जाँच कुमार प्रशांत ने समस्यायों को सुना-समाधान किया एवं संबधित पदाधिकारीयों को त्वरित निष्पादन के लिए अग्रसारित किया।
अपर समाहर्ता ने परिवादियों की शिकायतों को सुना, एवं कई शिकायतों के त्वरित निष्पादन किये तथा शेष आवेदनों को यथाशीघ्र समाधान करने के लिए उपस्थित अधिकारियों / मोबाइल के माध्यम से निर्देश दिए। शुक्रवार को जनता दरबार में 28 से अधिक आवेदन आए जिसमें कई समस्याओं का निष्पादन कर दिया गया।
*उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के जनता दरबार में बहेड़ी प्रखंड के एक परिवादी द्वारा बताया गया कि उन्हें अभी तक इंदिरा आवास का किस्त प्राप्त नहीं हुआ है।
अपर समाहर्ता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बहेड़ी को परिवादी के शिकायतों के जाँच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
मनीगाछी प्रखंड के परिवादी द्वारा बताया गया कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न पेंशन/ कल्याणकारी योजनाओं में स्वीकृति के पश्चात भुगतान नहीं किया जा रहा है।
अपर समाहर्ता ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को मामले को निष्पादन करने को कहा।
शुक्रवार को जिलाधिकारी जनता के दरबार में आज राजस्व एवं भूमि सुधार, पंचायती राज विभाग, भवन निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग,ग्रामीण कार्य, सामान्य प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग,स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग आदि के मामलों का निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक पवन कुमार, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,आईटी प्रबंधक पूजा चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य जनसेवक संघ (महासंघ गोप गुट से संबद्ध) का 20 वां राज्य सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने 18वें सिविल सेवा दिवस समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा – ‘महान शक्ति के साथ महान जिम्मेदारी आती है’

rktvnews

भोपाल:सम्राट विक्रमादित्य के काल में अवंतिका नगरी में विजयी ध्वज निकाल कर मनाया जाता था उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ बनाएं संस्कारवान -शिक्षा मंत्री

rktvnews

वाराणसी:विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डा.अरुणेश नीरन को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment