RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)06 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने 13 जुलाई 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़े पैमाने पर शमनीय वादों के निष्पादन को लेकर शुक्रवार को न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत में पक्षकार त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय की उम्मीद लेकर आते हैं। लोक अदालत में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों का भी दायित्व है कि पक्षकारों को उचित न्याय प्रदान कर उन्हें संतुष्ट करें।
उन्होंने कहा कि मुकदमों के निस्तारण का अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसी अनुरूप कार्य करें तथा अधिक से अधिक सुलहयोग्य मुकदमों के पक्षकारों के साथ प्रि-काउंसलिंग करें।
उन्होंने कहा कि क्लेम केस, बिजली, मापतौल, एक्साइज जैसे मामलों में विभागीय पदाधिकारियों का सहयोग लेकर पक्षकारों के साथ समझौता करायें।
लोक अदालत को सफल बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘अनुसंधान से प्रभाव तक: न्यायसंगत और लचीली कृषि-खाद्य प्रणालियों की ओर’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

देशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली का करंट लगने से दो बच्चों की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

गया: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:पैतृक गांव घोड़ादेई में कवि कैलाश का शहादत दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर: तीरंदाज समर्थ कुमार ने 44 वे एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक किया हासिल।

rktvnews

Leave a Comment