RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)05 जुलाई।13 जुलाई 2024 (शनिवार) को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने गुरुवार को बैंकों के आला अधिकारियों के साथ बैठक किया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि एक सप्ताह तक सभी बैंक अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कार्य करें। पक्षकारों के साथ समझौता करें।
लोक अदालत के दिन ऋणधारकों को विशेष छूट देने का प्रबंध करें और इसका भरपूर प्रचार-प्रसार भी करें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर बेनीपुर एवं बिरौल में भी होगा।
सभी बैंक अधिकारी दोनों अनुमंडलों के लिए विशेष अधिकारी प्रतिनियुक्त करें, जो बकायेदारों को अधिकतम छूट उपलब्ध कराने में सक्षम हो।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि समझौते का लक्ष्य मामले को सुलझा होना चाहिए। इसलिए पक्षकारों के साथ सुलह समझौते के लिए सार्थक प्रयास करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि प्राधिकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बैंक ऋणधारकों का मामला लोक अदालत में समाप्त हो।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी बैंक अधिकारी जिले के तमाम शाखाओं के अधिकारियों को लोक अदालत में मौजूद रह कर सहयोग करने का स्पष्ट निर्देश दें।

Related posts

मध्यप्रदेश में गूगल करेगा आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश।

rktvnews

मतदाता चेतना अभियान को ले भाजपा की बड़हरा में कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

पश्चिम चम्पारण जिला शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बिरजू महाराज जैसे कलाकार की प्रतिभा अद्वितीय,मिले भारतरत्न।

rktvnews

विधानसभा चुनाव 2023, सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का उद्देश्य है निर्वाचन संबंधी कार्यों की व्यावहारिक समझ विकसित करना – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

Leave a Comment