RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संदेश प्रखंड में जनसंवाद में सांसद सुदामा प्रसाद ने सुनीं जनता की समस्याएं।

सभी प्रखंडों में हो रहा है जनसंवाद, आज संदेश में हुआ 10वां जनसंवाद।

वर्षों से गांवों का समुचित विकास नहीं हुआ है। गांव-गांव में नाली-गली, सड़क, स्कूल सहित बुनियादी सुविधाओं के विकास की जरूरत है : सुदामा प्रसाद

विकास योजनाओं के लिए आने वाला बजट कहां खर्च हो रहा है, सरकार जनता को इसका हिसाब दे: सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)01सितंबर।आरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के लिए विभिन्न प्रखंडों में लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज संदेश में 10वां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनसंवाद में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष अपनी स्थानीय समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने सड़क, नाली-गली, जलजमाव, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, राशन, पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं से सांसद को अवगत कराया।

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि वर्षों से गांवों के विकास की उपेक्षा की गई है। आज भी बड़ी संख्या में गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांवों में नाली-गली, पक्की सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल और जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं की गंभीर जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जनता टैक्स और विभिन्न माध्यमों से सरकार को राजस्व देती है तथा विकास के लिए हर वर्ष बड़े-बड़े बजट बनाए जाते हैं। इसके बावजूद गांवों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई देता। सरकार को जनता के बीच यह बताना चाहिए कि विकास के नाम पर आवंटित बजट का पैसा कहां और किस मद में खर्च हो रहा है।

सांसद ने जनसंवाद में प्राप्त समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष उठाने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र को मजबूत करता है और स्थानीय समस्याओं के समाधान का बेहतर माध्यम है।

उन्होंने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है।

ज्ञात हो कि आरा लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में सांसद द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सभी जमा आवेदन पर 2 सितंबर को बीडीओ, सीओ समेत सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान करने की बात हुई है।

जनसंवाद में जिला कमिटी सदस्य सुधीर यादव, जीतन चौधरी, नीलम कुंअर, भगवती चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष सिद्धेश्वर यादव, विनोद यादव, कमलेश चंद्रवंशी,वरिष्ठ समाजसेवी रामशीष गुप्ता, माले प्रखंड कमिटी सदस्य बीरबल यादव, संजय गुप्ता,ददन पासवान, सरपंच हृदयानंद राम, नीलकमल वर्मा, जयराम पासवान सहित सैकड़ोंमहिला –पुरुष ग्रामीण जनता शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर: नगर रामलीला समिति अध्यक्ष सोनू राय के नेतृत्व में रामलीला को ले पंडाल निर्माण शुरू।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में बीस सुत्री की कि गई बैठक।

rktvnews

जीप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी ने मदर टेरेसा के 113 वीं जयंती पर उन्हें किया नमन!कहा मदर टेरेसा दुनिया के लिए शांति की दूत थीं।

rktvnews

मैं और मेरा की भावना से ऊपर उठकर जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधि – राष्ट्रपति

rktvnews

कासगंज की रामलीला में शम्बूक का आत्मवध।

rktvnews

राजस्थान:वरुण सागर में लगेगी भगवान झूलेलाल की मूर्ति एवं बनेगा घाट: वासुदेव देवनानी

rktvnews

Leave a Comment