RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतीहारी:स्वास्थ्य के मुद्दों पर जिला गुणवत्ता यकीनन समिति की बैठक आयोजित।

ऑपरेशन थीएटर के सुदृढ़िकरण एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम से सम्बन्धित सेवाओं पर दिया गया प्रस्तुतीकरण।

RKTV NEWS/मोतीहारी (बिहार)02 जुलाई।जिला गुणवत्ता यकीनन समिति की बैठक जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का निर्देश देते हुए सदर अस्पताल, अनुमण्डलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेशन थीएटर
के सुदृढ़िकरण एवं व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपस्थित जिला सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा एनक़्वास,लक्ष्य एवं कायाकल्प कार्यक्रम से संबंधित अधतन प्रतिवेदन से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया साथ हीं जिला अंतर्गत ऑपरेशन थियेटर के सुदृढ़करण एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम से संबंधिति गुणवत्ता आधारित सेवाओं पर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया गया।जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र पर आए गर्भवती महिलाओं की नियमित रूप से एचआईवी, हिमोग्लोबिन, शुगर, यूरीन, एल्बुमिन सहित अन्य जांच आवश्यक रूप से करने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा महिला नर्सिंग स्टाफ, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य को परिवार नियोजन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलने का निर्देश दिया।

– 11 जुलाई 2024 से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का होगा आयोजन

जिला आशा समन्वयक नंदन झा ने बताया की 11 जुलाई 2024 से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा योग्य दम्पतियों को जागरूक करने में आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग लिया जाएगा।

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए ऐतिहासिक पहल का अनावरण किया गया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:निर्वाचक सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता पर जोर।

rktvnews

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस), सारंगपुर, चंडीगढ़ में ‘ई-जागृति प्लेटफॉर्म पर कार्यशाला’ का आयोजन किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, अपने पंचायत और जिले के विकास कार्यों पर की चर्चा।

rktvnews

सारण:सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अब सरकारी और निजी विद्यालयों के बालिकाओं को लगाया जायेगा एचपीवी वैक्सीन।

rktvnews

डीसी मोनिका गुप्ता ने बैलेट पेपर मतगणना के लिए किया ओलंपिक क्लब हाल व सभागार का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment